फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2023 tier 2 post preference submission deadline extended till November 23 at ssc.nic.in

SSC CGL 2023: टियर 2 विकल्प-सह-वरीयताएं जमा करने की समय सीमा बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं सबमिट

Mon, 20 Nov 2023 05:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 05:16 PM IST
सार

SSC CGL: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के लिए विकल्प-सह-वरीयताएं जमा करने का समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। साथ ही, आयोग ने वरियताएं जमा करने के संबंध में जरूरी बातें साझा की हैं। नीचे पढ़ें...

विज्ञापन
SSC CGL 2023 tier 2 post preference submission deadline extended till November 23 at ssc.nic.in
SSC CGL - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CGL: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL 2023) परीक्षा के लिए विकल्प-सह-वरीयताएं जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर तक बढ़ा दी है। आयोग ने यह भी बताया कि उम्मीदवारों द्वारा आज तक प्रस्तुत की गई पद प्राथमिकताएं सहेजी नहीं गई होंगी। आयोग ने उम्मीदवारों से प्राथमिकताएं दोबारा जमा करने को कहा है. उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2023 के लिए अपने विकल्प आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग ने क्या कहा

आयोग ने पहले उम्मीदवारों से 18 नवंबर से 21 नवंबर के बीच लॉगिन के माध्यम से पदों या विभागों के लिए अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत करने के लिए कहा था। आयोग ने यह भी कहा कि छात्रों के लिए अपनी पसंद प्रस्तुत करने का यह अंतिम अवसर है।

आयोग ने कहा, "जो उम्मीदवार उपरोक्त अवधि के दौरान अपने विकल्प-सह-वरीयता का उपयोग करने में विफल रहते हैं, उन्हें उनके विकल्प-सह-वरीयता जमा करने के लिए कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची/अंतिम में शामिल करने के लिए भी विचार नहीं किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जमा करें फॉर्म

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • उम्मीदवार लॉगिन विंडो के माध्यम से लॉगिन करें।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • योग्यता के अनुसार पसंदीदा पद या विभाग का चयन करें।
  • विकल्प-सह-वरीयता प्रपत्र जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed