फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2022: Tier-1 admit card will be available from this date, know what can be the cutoff maths-safalta

SSC CGL 2022 : इस तारीख से मिलेंगे 'Tier-1 के एडमिट कार्ड, जानें क्या हो सकता है कटऑफ का गणित

Fri, 04 Nov 2022 06:23 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 06:23 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइड ग्रेजुएट लेवल 2022 के पहले टियर की परीक्षा एक से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CGL 2022: Tier-1 admit card will be available from this date, know what can be the cutoff maths-safalta
एसएससी सीजीएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए पहले टियर की परीक्षा अगले महीने में होगी। SSC द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले टियर की परीक्षा एक से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि इस भर्ती के जरिये 20 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने इसके लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर 2022 से 13 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे थे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के प्रोविजनल एडमिट कार्ड नवंबर के तीसरे हफ्ते के बाद जारी किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्प्लीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीजीएल ई बुक्स 
एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीजीएल पिछले प्रश्न पत्र 

पिछली भर्तियों में कितना गया है कटऑफ :

SSC द्वारा CGL भर्ती 2021 के लिए आयोजित की गई पहले टियर की परीक्षा में एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 94.58 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 81.52 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 117.87 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 109.64 मार्क्स तथा जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 130.18 मार्क्स गया था। वहीं CGL भर्ती 2020 की CBT में एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 100.94 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 93.76 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 119.24 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 109.22 मार्क्स तथा जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 132.38 मार्क्स गया था।

विज्ञापन

इस बार क्या होगा कट ऑफ का गणित :

SSC ने इस साल CGL भर्ती की चयन प्रक्रिया में काफी बदलाव किया है। हालांकि इसके पहले टियर की परीक्षा का पैटर्न अभी भी पिछले साल की तरह ही है। वहीं इस बार CGL भर्ती में रिक्तियों की संख्या काफी बढ़ी है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है की CGL भर्ती 2022 में पहले टियर की परीक्षा का कटऑफ इसकी पिछली भर्ती के बराबर या इससे कम रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed