{"_id":"6385fae92797393d2b268030","slug":"ssc-cgl-2022-staff-selection-commission-released-the-admit-cards-for-the-combined-graduate-level-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC CGL 2022: एसएससी सीजीएल टियर-1 के प्रवेश-पत्र जारी, परीक्षा एक दिसंबर से होगी शुरू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC CGL 2022: एसएससी सीजीएल टियर-1 के प्रवेश-पत्र जारी, परीक्षा एक दिसंबर से होगी शुरू
Tue, 29 Nov 2022 05:58 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 29 Nov 2022 05:58 PM IST
सार
SSC CGL 2022 Exam Hall Ticket: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा - SSC CGL 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
SSC CGL Admit Card
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL 2022 Exam Hall Ticket: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा - SSC CGL 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एसएससी सीजीएल टियर-वन लिखित परीक्षा एक दिसंबर, 2022 से 13 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर / पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा। परीक्षा 60 मिनट की समय अवधि के साथ एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा के प्रारूप में होगी। 200 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है। वहीं, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आईएमडी परीक्षा, 2022 (CBE) में वैज्ञानिक सहायक 14 दिसंबर, 2022 से 16 दिसंबर, 2022 के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन
SSC CGL 2022 Exam टियर-1 प्रवेश-पत्र कैसे करें डाउनलोड?
-
सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट Ssc.nic.in पर जाएं। -
इसके बाद वेबसाइट के एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं। -
अब, अपने क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट के लिए URL खोलें। -
एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं या नोटिस बोर्ड पर लिंक देखें। -
मांगी गई जानकारी देकर लॉग इन करें। -
सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। -
प्रवेश पत्र पर विवरण जांचें और प्रिंट आउट ले लें।