फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2022 Application Deadline Extended till October 13 Apply at ssc.nic.in

SSC CGL 2022: एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

Sun, 09 Oct 2022 08:34 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 08:34 PM IST
सार

SSC CGL 2022 Application Deadline Extended: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 13 अक्तूबर को रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
SSC CGL 2022 Application Deadline Extended till October 13 Apply at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CGL 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 13 अक्तूबर को रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी है। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया की विंडो 19 और 20 अक्तूबर को खुली रहेगी। SSC CGL 2022 टियर-1 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा अस्थायी रूप से दिसंबर 2022 में आयोजित होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और उपक्रमों में ग्रुप बी एंडी सी के रिक्त 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है। आयोग ने नवीनतम अधिसूचना में पदों की संख्या और बढ़ाने की बात कही है।

विज्ञापन

SSC CGL 2022 अधिसूचना जारी

कार्मिक एवं विभाग से प्राप्त निर्देश के अनुसार प्रशिक्षण, सीजीएल एग्जाम-2022 के लिए अस्थायी रिक्तियों में काफी वृद्धि होने की संभावना है। आधिकारिक अधूसचना में कहा गया है कि कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/ सांविधिक निकायों/ न्यायाधिकरणों आदि में समूह 'बी' और समूह 'सी' पदों को भरने के लिए एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-2022 के आवेदन की अंतिम तिथि 13.10.2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत अन्य महत्वपूर्ण तिथियों में भी बदलाव किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL 2022 ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां 

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय : 13-10-2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑफलाइन चालान जमा करने की अंतिम तिथि और समय : 13-10-2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय : 14-10-2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि : 15-10-2022 (बैंक के कार्य समय के दौरान)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन भुगतान सहित 'विंडो फॉर एप्लीकेशन फॉर्म सुधार' की तिथियां : 19-10-2022 से 20-10-2022 (रात्रि 11 बजे तक)
विज्ञापन

SSC CGL 2022 के लिए आवेदन शुल्क

विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 18-27, 18-30, 18-32 और 20-30 वर्ष के बीच है। अधिसूचित आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। महिलाओं / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / ईएसएम को छोड़ कर शेष अन्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थी 13 अक्तूबर तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 
 

SSC CGL 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पोर्टल पर लॉग इन करें और पद के लिए आवेदन करें। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और से सबमिट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed