SSC CGL 2021: एसएससी सीजीएल रजिस्ट्रेशन 23 दिसंबर से होंगे शुरू, परीक्षाएं अप्रैल 2022 में होंगी
Sarkari Naukri SSC CGL 2021 Registration: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Combined Graduate Level Examination) के लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू करने जा रहा है।
विस्तार
SSC CGL Examination: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Combined Graduate Level Examination) के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन कम पंजीयन प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 23 दिसंबर, 2021 को एसएससी सीजीएल परीक्षा (SSC CGL Exam) 2021 का अधिसूचना विज्ञापन जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विज्ञापन जारी होने के बाद एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन भी उसी दिन से शुरू हो जाएंगे।
SSC CGL Exam स्नातक युवा कर सकते हैं आवेदन
योग्य स्नातक उम्मीदवार जो एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिसूचना विज्ञापन डाउनलोड कर सकेंगे और एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर इसके लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
SSC CGL 2021 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी
एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2022 है। परीक्षा अप्रैल 2022 में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। SSC CGL 2021 के तहत पदों की संख्या के विवरण की अभी सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है। उन्हें विज्ञापन के साथ जारी किया जाएगा। हालांकि, एसएससी सीजीएल परीक्षा विभिन्न सरकारी विभागों, मंत्रालयों और संगठनों में कई ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
SSC CGL 2020 Tier 1 परीक्षा का परिणाम घोषित
हाल ही में, एसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- I) 2020 का परिणाम भी घोषित किया। जो उम्मीदवार इसके लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट: ssc.nic.in पर देख सकते हैं। SSC CGL Tier 1 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को Tier 2 और Tier 3 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। एसएससी सीजीएल 2020 टियर -2 और टियर -3 परीक्षा 28 और 29 जनवरी 2022 और 6 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाली है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।