SSC CGL 2020: आयोग ने जारी की उत्तर कुंजी, इस डायरेक्ट लिंक की मदद से कर सकते हैं डाउनलोड
SSC CGL 2020: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने गुरुवार, 9 दिसंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) टियर -1 परीक्षा 2020 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL 2020: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल 2020 टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है, जिसमें सभी को सूचित किया गया है कि यह उत्तर कुंजी अंतिम है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
पहले ही जारी हो चुका है परिणाम
बता दें कि एसएससी सीजीएल 2020 टियर 1 का परिणाम 26 नवंबर, 2021 को घोषित किया गया था। परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग करके तैयार किया गया है और उम्मीदवार प्रश्न पत्रों के साथ उत्तरों को क्रॉस-चेक करने के लिए इसे अभी डाउनलोड कर सकते हैं।
इस तारीख तक कर सकते हैं डाउनलोड
उम्मीदवार ध्यान दें कि उत्तर कुंजी और पेपर 7 जनवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी शाम 6 बजे तक इसे डाउनलोड कर सकेंगे, इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।
एसएससी सीजीएल 2020: उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र की जांच कैसे करें
- उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर, उस अधिसूचना पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- I) 2020: प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड करना।'
- वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2020 के लिए इन्हें जांचने के लिए यहां सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब आप टियर 1 उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- आप अभ्यास या भविष्य के संदर्भों के लिए उनकी एक प्रति भी प्रिंट कर सकते हैं।
इस दिन होगी टियर 2 की परीक्षा
जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीजीएल 2020 की टियर 1 परीक्षा पास की है, वे टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा 28 और 29 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल परीक्षा के बारे में अधिक अपडेट के लिए यहां और एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।