South Indian Bank Recruitment 2022: साउथ इंडियन बैंक भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन
साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (एसआईबी) में पीओ, क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास 11 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (एसआईबी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), क्लर्क के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम अवसर है। उम्मीदवार 11 जनवरी, 2022 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर, क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए सभी पात्रता मानदंड व अन्य जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़कर उम्मीदवार आवेदन करें। आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
South Indian Bank Recruitment 2022 के लिए पात्रता मानदंड
- पीओ फ्रेशर के पद के लिए उम्मीदवारों को नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं और इंजीनियरिंग स्नातक डिग्री या नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के कोई भी स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
- पीओ अनुभवी के पद के लिए उम्मीदवारों को नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं के साथ स्नातक डिग्री कला / विज्ञान / वाणिज्य / इंजीनियरिंग स्ट्रीम में की होनी चाहिए और किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में स्केल-1/अधिकारी संवर्ग में न्यूनतम 2 वर्ष कार्य किया होना चाहिए।
- क्लर्क फ्रेशर के पद के लिए उम्मीदवारों को नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं और स्नातक डिग्री कला / विज्ञान / वाणिज्य / इंजीनियरिंग स्ट्रीम में की होनी चाहिए।
- क्लर्क अनुभवी के पद के लिए उम्मीदवारों को नियमित पाठ्यक्रम के तहत न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं और स्नातक डिग्री कला / विज्ञान / वाणिज्य / इंजीनियरिंग स्ट्रीम में की होनी चाहिए और किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में लिपिक संवर्ग में न्यूनतम 2 वर्ष कार्य किया होना चाहिए।
South Indian Bank Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा
- पीओ फ्रेशर और क्लर्क फ्रेशर: 26 वर्ष
- पीओ अनुभवी और क्लर्क अनुभवी: 28 वर्ष
South Indian Bank Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा फरवरी, 2022 के महीने में आयोजित की जाएगी। योग्य छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।