फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SLPRB Assam has released police constable result at slprbassam.in; Link here to download

SLPRB: असम कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, पांच मई को आएगा अगले चरण का प्रवेश पत्र

Thu, 01 May 2025 03:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 01 May 2025 03:25 PM IST
सार

SLPRB Assam Police Constable: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम ने कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दी है। लिखित परीक्षा 6 अप्रैल को आयोजित की गई थी। 
 

विज्ञापन
SLPRB Assam has released police constable result at slprbassam.in; Link here to download
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

SLPRB Assam Police Constable Results 2025: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम ने 6 अप्रैल, 2025 को कांस्टेबल (UB & AB) और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आयोजित संयुक्त लिखित परीक्षा (CWT) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in. पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या, नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन

6 अप्रैल को हुई थी परीक्षा

लिखित परीक्षा 6 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसके बाद बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी की थी। उत्तर कुंजी के साथ, बोर्ड ने सभी चार सेटों के प्रश्न पत्र भी साझा किए थे। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 500 का भुगतान करके उसी पोर्टल पर अनंतिम उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

इसके अलावा, उम्मीदवार अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां 50 रुपये का भुगतान करके डाउनलोड कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चरण का प्रवेश पत्र 5 मई को

उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अब अगले दौर की परीक्षा देनी होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 मई को सुबह 11 बजे से एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

SLPRB Assam Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर एसएलपीआरबी असम कांस्टेबल परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना परिणाम देखें।
  • अपना परिणाम डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed