फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SJVN Recruitment 2024 for Apprentice Posts apply online at sjvn.nic.in

SJVN Recruitment 2024: एसजेवीएन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट-आईटीआई वालों के पास मौका

Mon, 18 Dec 2023 06:36 PM IST
Saurabh Pandey सौरभ पांडेय
Updated Mon, 18 Dec 2023 06:36 PM IST
सार

SJVN Apprentice Recruitment 2024: एसजेवीएन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें ग्रेजुएट-आईटीआई और डिप्लोमा वालों के पास आवेदन करने का मौका है। 
 

विज्ञापन
SJVN Recruitment 2024 for  Apprentice Posts apply online at sjvn.nic.in
jobs

विस्तार

SJVN Recruitment 2024: सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की तरफ से अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 18 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sjvn.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 07 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

SJVN Apprentice पदों की संख्या 

एसजेवीएन लिमिटेड में अपरेंटिस के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 175 पद, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 100 पद और टेक्नीशियन (आईटीआई) अप्रेंटिस के 125 पद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SJVN आयुसीमा

इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रेजुएट एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।



 

विज्ञापन

SJVN Apprentice Recruitment आवेदन शुल्क

एसजेवीएन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

SJVN Recruitment स्टाइपेंड

  • एसजेवीएन लिमिटेड में ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 प्रति माह दिया जाएगा।

  • डिप्लोमा अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 8,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

  • आईटीआई अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed