SIDBI Admit Card 2022: सिडबी ग्रेड-ए सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SIDBI Admit Card 2022: सहायक प्रबंधक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार / यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री पूरी की होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SIDBI Admit Card 2022: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जनरल स्ट्रीम में ग्रेड-ए में सहायक प्रबंधक के 100 रिक्त पदों के लिए आवेदन किया था। वे उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
SIDBI Exam 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 04 मार्च, 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 24 मार्च, 2022
- ऑनलाइन परीक्षा की तिथि - 16 अप्रैल, 2022
- साक्षात्कार का संभावित कार्यक्रम - मई, 2022
SIDBI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
सहायक प्रबंधक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार / यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री पूरी की होनी चाहिए। हालांकि, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 फीसदी मार्क्स निर्धारित किए हैं। सहायक प्रबंधक पद के लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम 28 वर्ष। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट प्रदान की गई। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
SIDBI Recruitment 2022: श्रेणी अनुसार पदों की संख्या
सहायक प्रबंधक के लिए कुल - 100 पद
- अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए - 43 पद
- अनुसूचित जाति वर्ग के लिए - 16 पद
- अनुसूचित जाति वर्ग के लिए - 7 पद
- ओबीसी श्रेणी के लिए - 24 पद
- ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए - 10 पद
SIDBI Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार सबसे पहले सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाएं।
- होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, इसमें "सिडबी ग्रेड-ए से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इस पेज में अब उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होंगे।
- उम्मीदवार इसे जांच कर डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।