फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SHS Bihar ANM Result released on statehealthsocietybihar.org know how to check sarkari result

SHS Bihar ANM Result: एसएचएस बिहार ने एएनएम भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया, ऐसे देखें

Tue, 22 Mar 2022 08:30 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 08:30 AM IST
सार

SHS Bihar ANM Result: स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार की ओर से एएनएम भर्ती के लिए सीबीटी का आयोजन बीते साल 25 और 26 अक्तूबर, 2021 को किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ली गई थी।

विज्ञापन
SHS Bihar ANM Result released on statehealthsocietybihar.org know how to check sarkari result
SHS Bihar ANM Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SHS Bihar ANM Result: स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार (SHSB) ने एएनएम भर्ती के लिए आयोजित की गई सीबीटी परीक्षा की परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और सीबीटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

SHS Bihar ANM Result: अब दस्तावेज सत्यापन होंगे
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आयोजित की गई सीबीटी-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 24 मार्च, 2022 से शुरू होने वाली है। सफल उम्मीदवार SHSB की ओर से बताए गए अपने सभी मूल दस्तावेजों को एकत्रित कर लें। और शेड्यूल के अनुसार दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में पहुंच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SHS Bihar ANM Result: बीते साल हुई थी परीक्षा
स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार की ओर से एएनएम भर्ती के लिए सीबीटी का आयोजन बीते साल 25 और 26 अक्तूबर, 2021 को किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ली गई थी। इसके परिणाम स्वरूप SHS Bihar ने सफल उम्मीदवारों की पीडीएफ जारी की है। 

विज्ञापन

SHS Bihar ANM Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एएनएम भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब परिणाम एक पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 

4. अब ctrl+F के माध्यम से पीडीएफ में अपना रोल नंबर और नाम को खोजें।

5. आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

6. आधिकारिक वेबसाइट से दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल भी डाउनलोड कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed