फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SGPGIMS Recruitment 2022  SGPGIMS invited application on Technician and many other posts know how to apply sarkari naukri 

SGPGIMS Recruitment 2022 : इस संस्थान में सैकड़ों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन

Sun, 27 Feb 2022 09:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 09:15 PM IST
सार

SGPGIMS Recruitment 2022 : इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष मांगी गई है। उम्मीदवारों का चयन सामान्य भर्ती परीक्षा (CRT) के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
SGPGIMS Recruitment 2022  SGPGIMS invited application on Technician and many other posts know how to apply sarkari naukri 
SGPGIMS Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SGPGIMS Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान ने सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है और अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट  www.sgpgims.org.in या www.sgpgi.ac.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

SGPGIMS Recruitment 2022 : इन पदों पर होंगी भर्तियां
SGPGIMS भर्ती 2022 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सिस्टर ग्रेड- II, तकनीशियन (रेडियोलॉजी), तकनीशियन (रेडियोग्राफी) / रेडियोथेरेपी विंग, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट और जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SGPGIMS Recruitment 2022 : भर्ती का विवरण

1. सिस्टर ग्रेड- II के लिए रिक्त पदों की संख्या - 252
2. तकनीशियन (रेडियोलॉजी) के लिए रिक्त पदों की संख्या - 34
3. तकनीशियन (रेडियोग्राफी) / रेडियोथेरेपी विंग के लिए रिक्त पदों की संख्या - 8
4. मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या - 137
5. जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या - 28

विज्ञापन

SGPGIMS Recruitment 2022 : चयन प्रक्रिया और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष मांगी गई है। उम्मीदवारों का चयन सामान्य भर्ती परीक्षा (CRT) के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें। 

SGPGIMS Recruitment 2022 : आवेदन शुल्क

1. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 1180 रुपये
2. ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्ममीदवारों के लिए-1180 रुपये
3. एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 708 रुपये

SGPGIMS Recruitment 2022 : कैसे करना है आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्दशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed