SGPGIMS Jobs 2025: एसजीपीजी में बिना परीक्षा फैकल्टी भर्ती, मिलेगी ₹2.20 लाख तक सैलरी; आठ सितंबर तक करें आवेदन
Medical Jobs 2025: लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने फैकल्टी पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
SGPGIMS Faculty Recruitment 2025: मेडिकल फील्ड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ ने फैकल्टी पदों पर कुल 220 वैकेंसी निकाली हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू आधारित होगी। इच्छुक उम्मीदवार 08 सितंबर 2025 तक ऑफलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर भर्ती?
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में फैकल्टी भर्ती के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास एमडी, एमएस, डीएम, डीएनबी या पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव भी जरूरी है। विस्तृत जानकारी पोस्ट-वाइज योग्यता नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 08 सितंबर 2025 तक 50 वर्ष निर्धारित की गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सामान्य रूप से कोई छूट नहीं दी जाएगी। हालांकि, चयन समिति यदि आवश्यक समझे तो योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को विशेष परिस्थितियों में आयु सीमा में छूट प्रदान कर सकती है।
कितना मिलेगा वेतन?
एसजीपीजी फैकल्टी भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा। पदानुसार वेतनमान इस प्रकार तय किया गया है-
| पद | पे लेवल | सैलरी रेंज |
|---|---|---|
| असिस्टेंट प्रोफेसर | लेवल-12 | ₹1,01,500 – ₹1,67,400 |
| एसोसिएट प्रोफेसर | लेवल-12A+1 | ₹1,38,300 – ₹2,09,200 |
| एडिशनल प्रोफेसर | लेवल-13+2 | ₹1,48,200 – ₹2,11,400 |
| प्रोफेसर | लेवल-14A | ₹1,68,900 – ₹2,20,400 |
बिना परीक्षा नौकरी का मौका
SGPGIMS फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी उम्मीदवारों को उनके ई-मेल पर भेजी जाएगी। साथ ही, उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए अनुरोध करने पर ऑनलाइन इंटरव्यू का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
आवेदन शुल्क