फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SelF Employment know about career options in the field of computer hardware repairing

Self Employment: कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग के क्षेत्र में है अच्छा करियर, शुरू कर सकते हैं अपना व्यवसाय

Wed, 23 Mar 2022 04:49 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 04:49 PM IST
सार

ई-स्किल इंडिया की ओर से ऐसे कई पाठ्यक्रम जारी किए गए हैं जहां इच्छुक युवा अपन पसंद के कोर्स को सीख कर खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यह कोर्स बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध है।

विज्ञापन
SelF Employment know about career options in the field of computer hardware repairing
Computer Hardware Repairing - फोटो : Eskillindia

विस्तार

देशभर में आत्मनिर्भरता की गुंज है। हो भी क्यों न, अगर देश को आगे बढ़ना है, दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा होना है और विश्वगुरु बनना है तो उसकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी आत्मनिर्भरता ही है। वर्तमान के समय में हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या भी काफी है। इतनी विशालकाय जनसंख्या के हिसाब से नौकरियों की संख्या काफी कम हैं। सरकारी भर्ती में सीटों की संख्या के मुकाबले कई गुणा अधिक छात्र आवेदन करते हैं। इसलिए शायद अब समय आ गया है कि देश का युवा भी आत्मनिर्भर बने। यानी की रोजगार मांगने के बजाय रोजगार पैदा करे। 

विज्ञापन

कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग के क्षेत्र में हैं मौके
21वीं सदी की दुनिया कंप्यूटर के इर्द-गिर्द घूम रही है। देश में भी अब आपको ज्यादातर घरों में कंप्यूटर या लैपटॉप देखने को मिल जाते हैं। अब इतने ज्यादा कंप्यूटर होंगे तो उनका खराब होना भी शाश्वत सत्य है। ऐसे में इन्हें बनवाने के लिए हर रोज देश में कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग की दुकानों पर भीड़ लगी हुई आपने भी देखी ही होगी। इसलिए ऐसा कहना ज्यादा मुश्किल नहीं है कि कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग के क्षेत्र में अपार मौके और मोटी कमाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे सीख सकते हैं तकनीक?
ई-स्किल इंडिया की ओर से ऐसे कई पाठ्यक्रम जारी किए गए हैं जहां इच्छुक युवा अपन पसंद के कोर्स को सीख कर खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यह कोर्स बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध है। इसके लिए आपको ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट eskillindia.org पर जाकर खुद को पसंद के कोर्स में एनरोल करना होगा। हम इस खबर में आपको इसके लिए पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

विज्ञापन

क्या मिलेगा कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग कोर्स में?
ई-स्किल इंडिया की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग कोर्स में छात्रों को ऑपरेटिंग सिस्टम, BIOS, मदरबोर्ड और एक कंप्यूटर के कई अन्य तकनीकी समस्याओं के निवारण की ट्रेनिंग देगा। इस कोर्स की अवधि कुल 8 घंटे और 22 मिनट की है। इसके लिए 9वीं या दसवीं के छात्र भी अपना एनरोलमेंट करा सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप आसानी से अपने लिए कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। 

कैसे करें एनरोलमेंट?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के इस कोर्स में एनरोल हो सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार ई-स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट eskillindia.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग के कोर्स पर क्लिक करें। 
  • अब Enroll Now के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के कोर्स में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed