फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sbi recruitment 2024: Registration starting for state bank of india sco deputy manager posts, apply here

SBI Recruitment 2024: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर के लिए 1500+ पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sun, 15 Sep 2024 02:49 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 15 Sep 2024 02:49 PM IST
सार

SBI Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने विभिन्न शाखाओं में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Sbi recruitment 2024: Registration starting for state bank of india sco deputy manager posts, apply here
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

SBI Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 13 सितंबर, 2024 को भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए अधिसूचना 2024 जारी की। एसबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू हो गई है और 4 अक्तूबर 2024 तक (sbi.co.in) पर जारी रहेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन



रिक्ति विवरण
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर के लिए 1511 रिक्तियां निकाली हैं, जिनमें से 1497 नियमित रिक्तियां हैं और 14 बैकलॉग रिक्तियां हैं। 

शैक्षणिक योग्यता
एसबीआई बैंक में निकली विभिन्न स्तरीय भर्तियों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में न्यूनतम 50% अंकों में साथ B.Tech अथवा B.E. की डिग्री होनी चाहिए या संबंधित क्षेत्र में MCA की डिग्री होनी चाहिए।


आयु सीमा
एसबीआई भर्ती के अंतर्गत डिप्टी मैनेजर पोस्ट के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष रखी गई है जबकि असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 21 से 37 वर्ष रखी गई है, इस भर्ती में आयु की गणना 30 जून 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?
अंतिम चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगा। न्यूनतम योग्यता और अनुभव के आधार पर, बैंक द्वारा तय किए गए उम्मीदवारों की पर्याप्त संख्या को साक्षात्कार परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। साक्षात्कार परीक्षा 100 अंकों की होगी। चयन के लिए अंतिम मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा और एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed