फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Recruitment 2022 for the posts of specialist cadre officer, know how to apply sarkari naukri

SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन 

Fri, 13 May 2022 06:29 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 13 May 2022 06:29 PM IST
सार

SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा  स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा बैंक द्वारा निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
SBI Recruitment 2022 for the posts of specialist cadre officer, know how to apply sarkari naukri
SBI Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

SBI Recruitment 2022: अगर आप बैंक की नौकरी का सपना देखते हैं तो आपके लिए अच्छा अवसर है। भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में मंगाए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

SBI Recruitment 2022: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार आवेदन की इच्छा रखते हैं, वह आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के माध्यम से बैंक द्वारा कुल 35 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SBI Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा  स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा बैंक द्वारा निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 16 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी जरूरी योग्यता के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

विज्ञापन

SBI Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed