फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Probationary Officer 2022 Admit Card Out At Sbi.Co.In Sarkari Bank Exam Selection Process

SBI PO Recruitment 2022: एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 05 Dec 2022 04:59 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 04:59 PM IST
सार

SBI Probationary Officer 2022 Admit Card Out: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एसबीआई पीओ (SBI PO) प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
SBI Probationary Officer 2022 Admit Card Out At Sbi.Co.In Sarkari Bank Exam Selection Process
SBI Probationary Officer Hall Ticket 2022 - फोटो : Istock

विस्तार

SBI Probationary Officer Hall Ticket 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एसबीआई पीओ (SBI PO) प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिया गया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन और पंजीकरण आईडी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आवेदक एवं योग्य उम्मीदवार एसबीआई और आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in और ibpsonline.ibps.in से अपना हॉल टिकट 20 दिसंबर तक और उससे पहले डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक की प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाने वाली है। भारतीय स्टेट बैंक में कुल 1673 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरने के लिए एसबीआई पीओ भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

SBI PO Vacancy 2022: भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी

एसबीआई पीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। इनमें चरण-1 यानी, प्रारंभिक परीक्षा जिसमें 100 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा होती है, चरण-2 यानी, मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा होगी।  वस्तुनिष्ठ परीक्षा के समापन के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर अपने वर्णनात्मक परीक्षण उत्तर टाइप करने होंगे। इसके बाद चरण-3 साइकोमेट्रिक टेस्ट यानी साक्षात्कार और समूह अभ्यास आदि। 

 

SBI PO Admit Card 2022 डाउनलोड करने का तरीका

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले SBI के करिअर पेज sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब होम पेज पर प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed