फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Prelims Result 2026 Out: Check Result Link, Shortlist Status and Mains Details

एसबीआई: पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, पीडीएफ में चेक करें अपना रोल नंबर, 1500 पदों के लिए मुख्य परीक्षा कब?

Sat, 29 Aug 2026 10:27 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 10:27 AM IST
सार

एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 1 और 2 अगस्त को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
SBI PO Prelims Result 2026 Out: Check Result Link, Shortlist Status and Mains Details
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के करियर पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को कई पालियों में आयोजित की गई थी। यह भर्ती प्रक्रिया का पहला प्रमुख चरण है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन


 

एसबीआई पीओ भर्ती में कितने पद हैं?

एसबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1,500 पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्कशक्ति से जुड़े विषयों की परीक्षा ली गई थी। प्रारंभिक चरण के परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

सूची में रोल नंबर है तो आगे क्या होगा?

जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की सूची में शामिल हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

इसलिए सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा से संबंधित आधिकारिक सूचना और कार्यक्रम पर नजर रखनी चाहिए। भर्ती के अगले चरण से जुड़ी जानकारी बैंक के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

कब होगी मुख्य परीक्षा

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के पीडीएफ में बैंक ने मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख भी बताई है। नोटिस के मुताबिक, एसबीआई पीओ की मुख्य परीक्षा संभावित रूप से 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आगे की जानकारी अभ्यर्थियों को एसएमएस/ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

SBI PO 2026 Prelims Result PDF - Qualified Candidate List

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम कैसे देखें?

अभ्यर्थी नीचे बताए गए आसान चरणों की मदद से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाएं।
  • वर्तमान रिक्तियां या भर्ती परिणाम से जुड़े सेक्शन को खोलें।
  • विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का नोटिस खोजें।
  • प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम का दस्तावेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • कंप्यूटर पर Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
  • सूची में रोल नंबर मौजूद होने पर अभ्यर्थी अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट माना जाएगा।
  • परिणाम डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed