SBI PO 2020: प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर से शुरू हो रही है परीक्षाएं
SBI PO Exam Admit Card 2020: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एसबीआई पीओ प्री परीक्षा 31 दिसंबर, 2020 से शुरू हो जाएगी जो कि 05 जनवरी, 2021 तक चलेगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब आईबीपीएस की वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र 06 जनवरी, 2021 तक उपलब्ध रहेंगे। यह भर्ती परीक्षा पीओ के 2000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हो रही है। जिसका परिणाम जनवरी के तीसरे सप्ताह तक घोषित किया जाएगा। प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठने के हकदार होंगे।
Sarkari Naukri 2020 LIVE: कई राज्य और केंद्र विभागों में चल रही हैं भर्तियां, 10वीं पास भी हैं नौकरी के हकदार
SBI PO Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड -
स्टेप 1- अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर क्लिक करें।
स्टेप 2- होम पेज खुलेगा उस पर SBI PO Admit Card 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आपके सामने खुल जाएगा।
स्टेप 5- उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।
SBI PO Admit Card 2020: डायरेक्ट लिंक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।