फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: कई राज्य और केंद्र विभागों में चल रही हैं भर्तियां, 10वीं पास भी हैं नौकरी के हकदार

Wed, 23 Dec 2020 04:01 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 23 Dec 2020 04:01 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 LIVE: गवर्मेंट जॉब पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत का क्या फायदा? ऐसे में जरूरत है खुद को अपडेट रखने की।amarujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 LIVE Updates Today: Apply Online for SBI, BOB, BECIL, LIC, NTPC Delhi etc.
Sarkari Naukri 2020 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:55 PM, 23-Dec-2020

IOCL में 10वीं पास के लिए ढेरों वैकेंसी, करें अप्लाई

IOCL Vacancy 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से शुूरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
03:19 PM, 23-Dec-2020

यूपी बिजली विभाग में सरकारी नौकरियां, जल्द ही कर लें आवेदन

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए गए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 28 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

Apply Online
विज्ञापन
01:52 PM, 23-Dec-2020

DRDO में कई पदों पर भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका कल

DRDO: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में टेक्नीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा इस नौकरी के लिए अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से फौरन करें आवेदन। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
01:13 PM, 23-Dec-2020

SSC CHSL: 26 दिसंबर तक करें आवेदन, छूट न जाए मौका

SSC CHSL परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ गई है। वे अभ्यर्थी जो आवेदन करने से चूक गए थे, यह उनके लिए सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार अब 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। SSC CHSL के द्वारा आप 12वीं के बाद ही भारत सरकार की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको बेहतरीन नौकरियां मिलती हैं जिनमें बेहतर करियर, स्थायित्व व अच्छी सैलरी के साथ साथ ढेरों अन्य सुविधाएं व भत्ते प्राप्त होते हैं। 

(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक
12:27 PM, 23-Dec-2020

भारतीय डाक वैकेंसी 2021: 10वीं पास तुरंत करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग के तहत गुजरात और कर्नाटक पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 21 दिसंबर, 2020 से आवेदन प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत करें आवेदन। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:49 AM, 23-Dec-2020

मेरिट के आधार पर भारतीय रेलवे में नौकरियां, 10वीं पास के लिए शानदार मौका

Indian Railway Jobs: भारतीय रेल में नौकरी करने का यह सुनहरा मौका है। RRC ने अपरेंटिस के 1004 रिक्त पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं। दसवीं पास उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि संबंधी जानकारियां।

Apply Online
11:04 AM, 23-Dec-2020

एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरियां, तुरंत करें आवेदन

AAI Recruitment 2021: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से जारी है। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online
10:32 AM, 23-Dec-2020

Delhi: सरकारी नौकरी का शानदार मौका, अच्छी सैलरी भी

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) में भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल सीबीटी और एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 160000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से लें पूरी जानकारी और तुरंत आवेदन करें।

महत्वपूर्ण जानकारियां
(Apply Online)
10:05 AM, 23-Dec-2020

उत्तर प्रदेश में लेक्चरर की बंपर भर्तियां, सैलरी 1.5 लाख से भी ज्यादा

UPPSC: राज्य के इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लेक्चरर के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार 22 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा।

नोटिफिकेशन लिंक (English)
नोटिफिकेशन लिंक (Hindi)
आवेदन लिंक 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed