SBI PET: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें सीधा लिंक और डाउनलोड करने का तरीका
SBI PET Admit Card 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया उम्मीदवारों को पीईटी एडमिट कार्ड 2021 की कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑनलाइन डायरेक्ट लिंक यहां खबर में साझा किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI PET Admit Card 2021 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग यानी एसबीआई पीईटी 2021 का एडमिट कार्ड रविवार, 07 नवंबर, 2021 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। SBI PO PET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि हैं।
जिन उम्मीदवारों ने पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया है, वे सत्र में उपस्थित होने के लिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बैंक उम्मीदवारों को एसबीआई पीईटी एडमिट कार्ड 2021 की कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा वेब लिंक नीचे साझा किया गया है। प्रीलिम्स एडमिट कार्ड नवंबर 2021 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को एसबीआई पीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा।
एसबीआई पीईटी एडमिट कार्ड 2021 कैसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर उपलब्ध 'पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण सामग्री' अनुभाग पर जाएं।
- लॉग इन करने के लिए पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और पाठ सत्यापन दर्ज करें।
- एसबीआई पीईटी एडमिट कार्ड 2021 देखें और डाउनलोड करें।
- इसके अलावा, भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट लें।
परीक्षा नवंबर या दिसंबर में होगी
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों के लिए पूर्व-प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, यह नवंबर या दिसंबर 2021 के महीने में आयोजित होने की संभावना है। SBI PET एडमिट कार्ड 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
एसबीआई पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा वेब लिंक
यह भी पढ़ें: JoSAA Counselling: तीसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, ऐसे कर सकेंगे चेक