SBI: भारतीय स्टेट बैंक जूनियर एसोसिएट्स प्री. परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहां करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को 03 फरवरी, 2020 से 15 फरवरी,2020 तक ही डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन फरवरी व मार्च में किया जाएगा और वहीं परीक्षा परिणाम अप्रैल 2020 तक जारी होने की उम्मीद है।
कुल 8134 पदों पर ये भर्ती प्रक्रिया 03 जनवरी, 2020 से 26 जनवरी, 2020 के बीच चलाई गई थी। जिसके प्रवेश पत्र अब भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किए जा चुके हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक परीक्षा प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड -
चरण 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in/careers पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर लेटेस्ट एनाउंसमेंट्स विकल्प पर प्रारंभिक परीक्षा ट्रेनिंग लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : मांगी गई पंजीकरण संख्या और पासवर्ड / जन्म-तिथि दर्ज करें।
चरण 4 : अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
भारतीय स्टेट बैंक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020 LIVE: रेलवे, लोक सेवा आयोग, डीएमआरसी समेत कई बड़े विभागों में नाैकरी पाने का मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।