फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk Prelims Result 2024 Latest Update; Know Date, time and how to download

SBI Clerk Result 2024: एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने पर ऐसे करें चेक, ये है सीधा लिंक

Sat, 03 Feb 2024 05:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 05:38 PM IST
सार

SBI Clerk Result 2024: एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद नीचे बताए तरीके से देख सकेंगे।

विज्ञापन
SBI Clerk Prelims Result 2024 Latest Update; Know Date, time and how to download
SBI Clerk Prelims Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

SBI Clerk Prelims Result 2024: एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया किसी भी वक्त क्लर्क के प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन मे लिखा है कि फरवरी में ही मेन्स की परीक्षा आयोजित की जानी है। ऐसे में संभव है कि जल्द ही एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जो भी उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी, 2024 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

SBI Clerk Prelims Result: 8 हजार से अधिक हैं पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसबीआई में क्लर्क के कुल 8283 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 3515 पद, ओबीसी के 1919 पद, ईडब्ल्यूएस के 817 पद, एससी के 1284 पद और एसटी के 748 पद शामिल हैं।

फरवरी होगी एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा फरवरी में होनी प्रस्तावित है। 

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड (How to Download SBI Clerk Prelims Result)

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उसे नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके डाउनलोड किया जा सकेगा:

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, यहां क्लर्क भर्ती लिंक ढूंढें।
  • पेज पर उपलब्ध एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed