SBI Clerk Bharti 2022 : किन अभ्यर्थियों को देना होगा लैंग्वेज टेस्ट, किसे मिलेगी इससे छूट,देखेें डिटेल
भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 27 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत सात सितंबर 2022 से हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करियर बनाने का सुनहरा मौका दिया गया है। इसके अंतर्गत जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां आयोजित की गई हैं जिसके आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 27 सितंबर 2022 है। गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत बीते सात सितंबर को ही कर दी थी। इस भर्ती के जरिए SBI पूरे देश में क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती करेगी। क्लर्क की इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का ग्रैजुएट होना आवश्यक है। साथ ही उनकी न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट का लाभ भी मिलेगा। SBI क्लर्क की भर्ती में हिस्सा लेने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इसलिए इस बार भी इस भर्ती में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI Clerk Batch 2022- Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्रीलिमिनरी टेस्ट यानी प्रीलिम्स और फिर इसमें सफल होने के बाद मेंस में हिस्सा लेना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को एक लैंग्वेज टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिमिनरी टेस्ट का आयोजन इसी साल नवंबर महीने में किया जा सकता है। वहीं मेंस का आयोजन दिसंबर 2022/जनवरी 2023 में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
किसे मिलेगी लैंग्वेज टेस्ट से छूट :
इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रीलिमिनरी टेस्ट और मेंस के बाद एक लैंग्वेज टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। दरअसल क्लर्क की इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को एक लोकल लैंग्वेज टेस्ट में भी हिस्सा लेना होता है। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं में जरूरी भाषा की पढ़ाई की होगी, उन्हें इस टेस्ट में हिस्सा नहीं लेना पड़ेगा। अभ्यर्थी इससे संबंधित पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।