फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk 2021 Prelims Admit Card released, here are the steps to download

एसबीआई क्लर्क 2021 प्रारंभिक परीक्षा: बैंक ने जारी किया प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Wed, 18 Aug 2021 02:55 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 18 Aug 2021 02:55 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने क्लर्क 2021 प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर प्रवेश पत्र जारी किया।

विज्ञापन
SBI Clerk 2021 Prelims Admit Card released, here are the steps to download
sbi

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लर्क 2021 प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 29 अगस्त 2021 तक एडमिट कार्ड या कॉल लेटर डाउनलोड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एसबीआई क्लर्क 2021 परीक्षा 5,121 पदों पर आवेदकों की भर्ती करने के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

इन शहरों के अभ्यर्थियों के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र 
एसबीआई क्लर्क 2021 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड चार शहरों - महाराष्ट्र में अगरतला, शिलांग, औरंगाबाद और नासिक केंद्र के लिए जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इन क्षेत्रों से आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां

  • एडमिट कार्ड / कॉल लेटर डाउनलोड की शुरुआत - 17 अगस्त, 2021
  • एडमिट कार्ड / कॉल लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि - 29 अगस्त, 2021
  • चार शहरों के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि - 25 अगस्त से (अस्थायी)

200 अंकों की होगी परीक्षा

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2021 जून 2021 में आयोजित की जानी थी। हालांकि, एसबीआई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, देश में मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई। बता दें कि एसबीआई क्लर्क 2021 प्रारंभिक परीक्षा के बाद 200 अंकों की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि अंतिम मेरिट सूची के दौरान प्रारंभिक परीक्षा के अंक नहीं जोड़े जाएंगे। 

एसबीआई क्लर्क 2021: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट-sbi.co.in पर जाएं।
  • जूनियर एसोसिएट की भर्ती लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया है।
  • अपने रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति रख लें।
विज्ञापन

यह है एसबीआई क्लर्क 2021 परीक्षा का पैटर्न

SBI क्लर्क 2021 प्रारंभिक परीक्षा एक घंटे की अवधि के लिए 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। यह वस्तुनिष्ठ होगा और इसमें रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed