{"_id":"60c707face245417c551ac54","slug":"sbi-clerk-2021-exam-date-of-july-31-for-mains-may-get-delayed-due-to-postponement-of-prelims","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई क्लर्क 2021: प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित होने के कारण मेंस परीक्षा में भी हो सकती है देरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एसबीआई क्लर्क 2021: प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित होने के कारण मेंस परीक्षा में भी हो सकती है देरी
Mon, 14 Jun 2021 01:27 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:27 PM IST
सार
- एसबीआई क्लर्क 2021 प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित होने के कारण मेंस परीक्षा में भी देरी हो सकती है।
विज्ञापन
एसबीआई
विस्तार
एसबीआई क्लर्क 2021 प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित होने के कारण मेंस परीक्षा में भी देरी हो सकती है। एसबीआई मेंस की परीक्षा 31 जुलाई को होनी है, लेकिन प्रीलिम्स के स्थगित होने के कारण अब मेंस परीक्षा भी तय वक्त से आगे खिसक सकती है। एसबीआई मेंस परीक्षा को भी स्थगित कर सकती है। हालांकि, अभी एसबीआई की तरफ से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। भारतीय स्टेट बैंक ( SBI) क्लर्क 2021 प्रारंभिक परीक्षा जून में आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-ओडिशा पुलिस भर्ती 2021: 721 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए अधिसूचना जारी, पहली बार होगी ट्रांसजेंडर भर्ती
विज्ञापन
ऐसे में यह संभावना है कि बैंक 31 जुलाई को होने वाली मेंस परीक्षा को भी जल्द स्थगित कर सकता है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार, एसबीआई अभी भी 31 जुलाई को मुख्य परीक्षा आयोजित कर सकता है, बशर्ते प्रारंभिक परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जाए। बैंक के भर्ती बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि परीक्षा की तारीखों की घोषणा तभी की जाएगी जब परीक्षा आयोजित करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हो।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-माझगांव डॉक लिमिटेड : 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई तक आयोजित हो जाती है, तो मेंस परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई को संभव हो सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो इस परीक्षा को स्थगित करना पड़ेगा। ऐसे में एसबीआई मेंस परीक्षा अगस्त के मध्य तक स्थानांतरित की जा सकती है। दोनों (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) के बीच लगभग 15 से 21 दिनों का वास्तविक अंतराल आवश्यक है।