फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI CBO Result 2020: 3850 भर्तियों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें

Wed, 03 Mar 2021 01:29 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 03 Mar 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
SBI CBO Final Result 2020 declared on sbi.co.in  direct link to check result
एसबीआई

SBI CBO Result 2020: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। एसबीआई सीबीओ भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in के जरिए फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई सीबीओ परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ में खुलेगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन पिछले साल 27 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक मांगे गए थे।



इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: एमपी और सीजी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर
 

SBI CBO Final Result 2020 declared on sbi.co.in  direct link to check result
एसबीआई

इस भर्ती परीक्षा के लिए लिखित एग्जाम पिछले साल 28 नवंबर को हुआ था।  ये परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई थी। परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। अभ्यर्थी इंटरव्यू राउंड में पिछले महीने शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा का रिजल्ट इसी साल 29 जनवरी को जारी हुआ था। गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक ने विभिन्न सर्किल आफिसर पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 3850 रिक्तियों को भरा जाएगा। ये भर्तियां गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र (मुंबई को छोड़कर), राजस्थान, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और गोवा के लिए हैं। अगली स्लाइड में देखिए एसबीआई सीबीओ का फाइल रिजल्ट

इसे भी पढ़ें-UPPCL 2021: 608 पदों की भर्तियों के लिए प्रवेश पत्र जारी, 6 चरणों में ऐसे करें डाउनलोड

 

SBI CBO Final Result 2020 declared on sbi.co.in  direct link to check result
एसबीआई

ऐसे चेक करें SBI CBO फाइल रिजल्ट 2020 
-सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
-जहां आप अपना एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को छह महीने के प्रोबिशन पर सीबीओ की नौकरी ज्वॉइन करनी होगी। 

डायरेक्ट लिंक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed