UPPCL Technician Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टेक्निशियन एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यूपीपीसीएल टेक्निशियन परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीसीएल (UPPCL) की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in है। गौरतलब है कि कॉर्पोरेशन ने अभी इस परीक्षा की तिथि जारी नहीं की है। माना जा रहा है कि जल्द ही यूपीपीसीएल परीक्षा की तिथि जारी करेगा।
UPPCL 2021: 608 पदों की भर्तियों के लिए प्रवेश पत्र जारी, 6 चरणों में ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले यह परीक्षा पिछले साल अगस्त के दूसरे हफ्ते में शेड्यूल की गई थी। लेकिन वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। यह परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 दो भागों में होगी। पेपर-1 में 'NIELIT CCC' से 50 प्रश्न और पेपर-2 में 200 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अनिवार्य तौर पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इस परीक्षा के जरिए टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल) के 608 पदों पर भर्तियां होनी हैं।
इसे भी पढ़ें-Govt Jobs : 5वीं और 8वीं पास के लिए 2500 नौकरियां पाने का सुनहरा मौका, मिलेगी शानदार सैलरी
ऐसे डाउनलोड करें UPPCL टेक्निशियन एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in है।
-यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक कर अपना विवरण दर्ज करें।
-जैसे ही अभ्यर्थी अपना विवरण दर्ज करेंगे उनका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-असम में निकली हैं शिक्षकों की बंपर रिक्तियां, 10 मार्च से पहले करें आवेदन
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, लिखित परीक्षा लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ और कानपुर में आयोजित होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
डायरेक्ट लिंक