फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   sarkari naukri rrb ntpc recruitment notification 2019 know more details sarkari jobs

रेलवे से जुड़ी ये जरूरी सूचना आई सामने अगर नहीं जानते तो पछताएंगे

Sat, 23 Feb 2019 10:50 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 23 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
sarkari naukri rrb ntpc recruitment notification 2019 know more details sarkari jobs

RRB NTPC ने रेलवे में 1.30 हजार पदों पर अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। यह नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह बताया है, कि सुगम रेल संचालन के लिए रेलवे में विभिन्न पदों पर आवेदन जारी किए जाएगें। यह ऑनलाइन प्रक्रिया फरवरी माह से शुरू कर दी जाएगी। वे उम्मीदवार जो रेलवे भर्ती बोर्ड के इन 1.30 हजार पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिकारिक वेबसाइट पर बनें रहें। आरआरबी विज्ञापन के अनुसार, कुल 1.30 लाख रिक्त पदों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा, जिसमें, गैर-तकनीकी श्रेणियों (NTPC), पैरा-मेडिकल स्टाफ, मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों के लिए 30,000 रिक्तियां हैं और लेवल -1 पदों के लिए लगभग 1,00,000 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें और समस्त जानकारियों से अवगत हो।

विज्ञापन

आपको बता दें, की पहले चरण की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 28 फरवरी, 2019 से शुरू की जाएगी। वहीं दूसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 4 मार्च से और तीसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 8 मार्च 2019 शुरू हो जाएगी।  

शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, आवेदन शुल्क से संबंधित सभी जानकारी आरआरबी पर जारी होने वाली अधिकारिक अधिसूचना पर दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथियां-

  • एनटीपीसी के लिए - 28 फरवरी, 2019
  • पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए- 04 मार्च 2019 
  • मिनिस्टेरियल व आइसोलेटेड कैटेगरी के लिए- 08 मार्च 2019
  • लेवल-1 पदों के लिए- 12 मार्च, 2019 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed