एक स्त्री के हिस्से का त्योहार
घर की देहलीज़ से आँगन तक, हर त्योहार की रौनक में,
खुशियाँ बाँटी सबके हिस्से, पर थकान आई उसके किस्से।
सुबह की पहली किरण के साथ, जिसके हाथों में रहता काम,
बाहर की दुनिया और घर का कोना, जिसके दम पर चलता हर मुकाम।
सबके चेहरे पर हँसी सजाने, वो खुद को भूल जाती है,
हर रिश्ते की रक्षा के खातिर, अपनी ख्वाहिशें दबा जाती है।
फिर त्योहार का चाँद जो निकला, हर घर में आई आरती की थाली,
सबके लंबा जीवन माँगने को, उसकी अपनी झोली निकली खाली।
व्रत रखा उसने सभी के लिए, हर त्योहार में निष्ठा दिखाई,
पर उसके अपने स्वास्थ्य और सुख पर, क्या किसी ने कभी नज़र लगाई?
पूछती है ये मन की पीड़ा, जब खाली हाथ वो खुद को पाती है,
क्या उसके अपने आराम के खातिर, कोई भी तिथि नहीं बन पाती है?
हर रूप में वो ढल गई देखो, माँ, बेटी, पत्नी और दुलार बन कर,
पर उसके अपने हिस्से का दिन आने पर, वक्त भी खड़ा हो जाता है चुप रह कर!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X