समय अशुभ शुभ होता ही नहीं है जानो, अशुभ व शुभ कर्म होते तो हमारे हैं।
कर्ता तो है गाय के समान कर्म बछड़ा है, हों चाहे जहाँ पे फल मिल जाते सारे हैं।
अशुभ समय ले के आते पाप कर्म सारे, बचता न कोई यहाँ हम क्या बेचारे हैं।
पुण्य कर्म लाते हैं हमेशा शुभ ही समय, खुशियों के पल आते उन्हीं के सहारे हैं।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X