पल छिन बीता नहीं शुरू हुई बरसात, नर-नारी, बाल-वृद्ध सभी अकुलाए हैं।
कई दिन बीत गए बारिश न बंद हुई, खेत-पात घर डूबे सभी घबराए हैं।
सभी ने विचार किया चलो नंदलाल द्वार, वही इंद्र पूजन को बंद करवाए हैं।
द्वार आए सभी ब्रजवासियों की पीड़ा देख, गोवर्धन ओर कान्हा दृष्टि को घुमाए हैं।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X