फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NCTE Recruitment Sarkari Naukri 2020 govt jobs for stenographer LDC apply here now govt jobs

Sarkari Naukri: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, आवेदन करने के लिए बस एक दिन बाकी

Fri, 18 Sep 2020 11:26 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 18 Sep 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
NCTE Recruitment Sarkari Naukri 2020 govt jobs for stenographer LDC apply here now govt jobs
सरकारी नौकरी: एनसीटीई भर्ती 2020

NCTE Recruitment 2020: नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने कई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाली हैं। वे इच्छुक उम्मीदवार जो एनसीटीई में नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी, लोअर डिविजनल क्लर्क से लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर तक कई पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां -

  •  ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 20 अगस्त, 2020
  •  ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19 सितंबर, 2020
  •  ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि –19 सितंबर, 2020

आयु सीमा -
इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु और अधिकतम आयु अलग-अलग निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके देखें। 

विज्ञापन

पदों का विवरण- 

  • असिस्टेंट - 03 पद
  • स्टेनोग्राफर सी - 03 पद
  • स्टेनोग्राफर डी - 06 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) - 01 पद
  • लॉअर डिविजन क्लर्क - 05 पद

शैक्षणिक योग्यता –  
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा होनी अनिवार्य है। इसके अलावा असिस्टेंट के पदों पर आवेदन के लिए एक उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। 

ऐसे करें आवेदन - 
अभ्यर्थी एनसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट ncte.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आगे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया - 
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा एवं स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed