फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2020: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए नौकरी के मौके, जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 24 Jun 2020 03:05 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 24 Jun 2020 03:05 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना ज्यादातर लोगों की चाह है। सभी बस एक मौके की तलाश में है। यहां amarujala.com उन उम्मीदवारों के लिए अनेक मौके लेकर आए हैं। आज की लाइव स्टोरी आपको 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए सरकारी नौकरियों से अवगत कराएगी। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live Updates, Vacancy In SBI, NFL, UPPSC, RGIPT, Banking Jobs Recruitments 2020 govt jobs
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:02 PM, 24-Jun-2020

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में हो रही हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका

UPPCL Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लेखा अधिकारी (अकाउंट्स ऑफिसर) के पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:01 PM, 24-Jun-2020

मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी सुनकर हो जाएंगे खुश

MHRB Assam Recruitment 2020: मेडिकल एंड हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम, ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरी पाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। जो उम्मीदवार NHM में नौकरी पाना चाहते हैं। वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड कर पढ़ें। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
01:23 PM, 24-Jun-2020

स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड में 1371 पदों पर बंपर भर्तियां, 29 जून तक कर सकेंगे आवेदन

WBHRB Recruitment 2020 : स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड, पश्चिम बंगाल ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कि थी। जिसके तहत कुल 1371 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 29 जून, 2020 की शाम तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:41 PM, 24-Jun-2020

RGIPT ने मांगे हैं आवेदन, इन पदों पर मिलेगी बेहतरीन सैलरी

RGIPT Recruitment 2020 – राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (RGIPT) ने सहायक ग्रेड -I, सिस्टम अधीक्षक समेत अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो समय गंवाए बिना तुरंत आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:53 AM, 24-Jun-2020

पुलिस विभाग में हो रही हैं भर्तियां, सिपाही के 400 से ज्यादा पद हैं खाली

CSBC Bihar Police Constable  Recruitment 2020 – बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन (CSBC Bihar Police Constable) ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां सिपाही के 454 पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अगर इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2020 है। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:50 AM, 24-Jun-2020
SEBI Recruitment 2020 – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो समय गंवाए बिना तुरंत आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:52 AM, 24-Jun-2020

राजस्थान हाईकोर्ट में हो रही हैं नियुक्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Rajasthan High Court Recruitment 2020: राजस्थान हाईकोर्ट में कई पदों पर नियुक्तियां हो रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 जून तक आवेदन कर सकते है। बता दें कि ये नियुक्तियां लीगल रिसर्चर के 14 पदों पर निकाली गई हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:19 AM, 24-Jun-2020

10वीं पास युवाओं के लिए 3262 पदों पर बपंर भर्तियां, नौकरी पाने का बेहतरीन मौका

Indian Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग ने भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि ये भर्तियां राजस्थान पोस्टल सर्किल में होने जा रही हैं। उम्मीदवार इस नौकरी को पाने के लिए 21 जुलाई, 2020 तक पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:45 AM, 24-Jun-2020

SBI: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का मौका, जानें कब तक होंगे आवेदन

SBI Recruitment 2020 : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में जो युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। बता दें कि एसबीआई में कार्यकारी (एफआई और एमएम) और सीनियर एक्जीक्यूटिव (सोशल बैंकिंग एंड सीएसआर) के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:35 AM, 24-Jun-2020

Sarkari Naukri Live 2020: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए नौकरी के मौके, जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

NFL Recruitment 2020 : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल समेत कई पदों के लिए आवेदन जारी किए हैं। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को देखें और अंतिम तिथि, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया व अन्य जानकारी से अवगत हो कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed