फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 LIVE : रेलवे, एसएससी समेत कई विभाग दे रहे हैं नौकरी का मौका

Fri, 20 Mar 2020 04:16 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2020 04:16 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 LIVE : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए बहुत से विभागों में नौकरियां निकाली जा रही हैं। चाहे वे एसएससी, रेलवे, आईओसीएल या कोई और विभाग हो। 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए यहां बंपर भर्तियां हो रही हैं। amarujala.com आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन करने के लिए बताएंगे, जहां विज्ञप्ति जारी की गई हैं। कभी- कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live Updates: SSC Job, Railway, IOCL These jobs are waiting for you today
Sarkari Naukri 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:15 PM, 20-Mar-2020

DDA: दिल्ली विकास प्राधिकरण में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 629 पद खाली

DDA Recruitment 2020- दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 629 पदों पर ये आवेदन मांगे गए हैं। सहायक निदेशक, सहायक लेखाकार अधिकारी, वास्तुकला अधिकारी, योजना सहायक, स्टेनोग्राफर, पटवारी, माली सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए ये प्रक्रिया चल रही हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
04:06 PM, 20-Mar-2020

DRDO में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द करें आवेदन

DRDO Recruitment 2020 : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है। उम्मीदवार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां अपरेंटिस ट्रेनी के पदों पर कि जा रही हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
02:28 PM, 20-Mar-2020

Railway: रेलवे में 2792 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Eastern Railway Recruitment 2020 – रेलवे युवाओं को नौकरी का मौका दे रहा है। इस बार पूर्वी रेलवे में बंपर भर्तियों होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां कुल 2792 पदों पर की जाएंगी। जो युवा भारतीय रेलवे (Indian Railway) में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन युवाओं के पास ये सुनहरा मौका है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:00 PM, 20-Mar-2020

IOCL ने 10वीं पास से मांगे हैं आवेदन, 500 से ज्यादा पद खाली

Indian Oil Corporation Limited 2020 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए ही मान्य होंगे।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:09 PM, 20-Mar-2020

SSC : कर्मचारी चयन आयोग में हो रही हैं बंपर भर्तियां, आवेदन का अंतिम मौका आज

SSC Recruitment 2020 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-VIII के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे 20 मार्च 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:21 PM, 20-Mar-2020

HPSSSB recruitment 2020: इन पदों के लिए निकली 900 से ज्यादा सरकारी नौकरियां

HPSSSB recruitment 2020: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास तीन अप्रैल तक का वक्त है। अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं और इन पदों के लिए योग्य हैं, तो तय समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर करें।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 20-Mar-2020

MPSC ESE 2020: 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी वाली इन सरकारी नौकरियों के लिए जल्द करें आवेदन

MPSC ESE 2020: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आप महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक कर सके हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:45 AM, 20-Mar-2020

सरकारी नौकरी: यहां निकली हैं लेक्चरर से लेकर सब-इंस्पेक्टर और जज की सरकारी नौकरियां

अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं जो देश के विभिन्न राज्यों में निकली हुई हैं। ये सरकारी नौकरियां हाईकोर्ट, पुलिस अवर सेवा आयोग, लोक सेवा आयोग और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली हुई हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:23 AM, 20-Mar-2020

आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए निकली सरकारी नौकरी, सैलरी 50 हजार रुपये

आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी निकली है।  ये सरकारी नौकरियां तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने निकाली है। योग्य उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए 24 मार्च से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

 
08:18 AM, 20-Mar-2020

मेट्रो में हो रही हैं भर्तियां, 46 वर्ष वाले भी कर सकते हैं आवेदन

MMRDA Recruitment 2020 : महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRDA) युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका दे रहा है। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे मुंबई मेट्रो कॉपोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed