Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, 8वीं से लेकर स्नातकों के लिए कई मौके
{"_id":"5fdd6eb78ebc3e40fe0c52db","slug":"sarkari-naukri-live-updates-2020-vacancies-in-npcil-drdo-ssc-jkssb-aai-etc-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, 8वीं से लेकर स्नातकों के लिए कई मौके","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 19 Dec 2020 04:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:14 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020 Live Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए हर कोई मेहनत करता है लेकिन सफलता तब प्राप्त होती है जब सबसे हटकर सोचा जाए। बता दें, नौकरी के लिए जितना महत्वपूर्ण है मेहनत करना उतना ही जरूरी है सही मौके की तालाश करना। अगर समय पर आवेदन न कर पाएं तो की गई मेहनत और तैयारी दोनों का कोई फायदा नहीं है। लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय मौका आपका इंतजार कर रहा है। amarujala.com के नौकरी पेज पर आपको सरकारी विभागों द्वारा जारी किए गए विज्ञापन भी मिल जाएंगे, जिनके माध्यम से आप समय रहते आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
Sarkari Naukri Live
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:11 PM, 19-Dec-2020
BEL गाजियाबाद में नौकरियां, छूट न जाए मौका
भारत की मिनी नवरत्न कंपनी BEL में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ट्रेनी इंजीनियर, ट्रेनी ऑफिसर समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि ये आवेदन जिला गाजियाबाद परिसर में भर्ती के लिए मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो कि 26 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Apply Online
Apply Online
03:40 PM, 19-Dec-2020
युवाओं के लिए BHEL में नौकरियां, जारी है आवेदन प्रक्रिया
BHEL Recruitment 2021: देश की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यंग प्रोफेशनल के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 09 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। 30 वर्ष तक की आयु वाले युवा 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और चयन भी बेहद आसान तरीकों से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
Apply Online
Apply Online
विज्ञापन
02:55 PM, 19-Dec-2020
इंटेलिजेंस ब्यूरो में बंपर भर्तियां, करें आवेदन
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में दो हजार पदों पर भर्तियां हो रही हैं। यहां असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इतना ही नहीं 1,42,400 रुपए तक वेतन भी निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
02:24 PM, 19-Dec-2020
कोचिन शिपयार्ड में वैकेंसी, 31 दिसंबर तक करें आवेदन
Cochin Shipyard में ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि 31 दिसंबर, 2020 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए 60,000 तक पदानुसार सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Apply Online
Apply Online
01:35 PM, 19-Dec-2020
दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, 190000 तक सैलरी
NTPC: एनटीपीसी दिल्ली में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। ये भर्तियां सर्वेयर समेत कई पदों के लिए हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
12:48 PM, 19-Dec-2020
LIC में कई पदों पर भर्तियां, 14 लाख तक सैलरी पैकेज
LICHFL: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए निकाले गए हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। यदि आपने कंप्यूटर साइंस से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो तुरंत आवेदन करेें।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
विज्ञापन
विज्ञापन
12:06 PM, 19-Dec-2020
10वीं पास के लिए शानदार मौका, तुरंत करें आवेदन
सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा।
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
11:23 AM, 19-Dec-2020
DRDO में कई पदों पर भर्तियां, हाथ से न जाने दें मौका
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (DRDO) में टेक्नीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा इस नौकरी के लिए अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से फौरन करें आवेदन।
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
10:56 AM, 19-Dec-2020
Bank of India: एक इंटरव्यू के आधार पर ही मिलेगी नौकरी
Bank Jobs 2021: बैंक ऑफ इंडिया में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। सिक्योरिटी ऑफिसर समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 25 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर नीचे दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
Apply Online
Apply Online
09:54 AM, 19-Dec-2020
6000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, सैलरी 92000 तक
OSSSC: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड में 6000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां चल रही हैं। नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 07 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इस नौकरी के लिए 21 से 32 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इससे अधिक जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
Apply Online
Apply Online