फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2020: सैनिक स्कूल, केंद्रीय रेशम बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम समेत कई विभागों ने मांगे आवेदन

Wed, 17 Jun 2020 03:31 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 17 Jun 2020 03:31 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Job Results 2020 Live Updates News in Hindi: रेलवे, एसएससी हो और यूपीएससी जैसे संस्थानों में नौकरी के लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं। इसके अलावा समय-समय पर सैनिक स्कूल, केंद्रीय रेशम बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम जैसे विभागों में नौकरियों के लिए आवेदन निकलते रहते हैं। जिसमें बहुत से युवा अपनी किस्मत अजमाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी अभ्यर्थी हैं, जिन्हें पता ही नहीं है कि कहां कौन-सा पद खाली है। जब उन तक सूचना पहुंचती है तब तक आवेदन करने की तिथि निकल चुकी होती है। आज हम आपको यहां बताएंगे कि किन-किन सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live 2020: apply now for government jobs, get all links here
sarkari naukri live 2020 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:23 PM, 17-Jun-2020

हाईकोर्ट में ग्रुप डी के पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, 8वीं, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Madhya Pradesh High Court Recruitment 2020 : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां कुक, वाशर, माली, स्वीपर और ड्राइवर (ग्रुप डी) के रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों और शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ें।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
02:35 PM, 17-Jun-2020

NIT में सरकारी नौकारी पाने का बेहतरीन मौका, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

National institute of technology Recruitment 2020: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए पदों पर आवेदन मांगे हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
01:31 PM, 17-Jun-2020

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया युवाओं को फिर एक बार नौकरी का मौका, बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

UPRVUNL Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, तकनीशियन ग्रेड- II समेत अन्य कई रिक्त पदों पर की जारी हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि को फिर एक बार बढ़ा दिया गया है, अब उम्मीदवार 30 जून, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
12:54 PM, 17-Jun-2020
TPSC Recruitment 2020 : त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) द्वारा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि ये भर्ती वन सेवा ग्रेड-2 के पदों पर की जा रही है। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 08 जुलाई, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
12:32 PM, 17-Jun-2020

UKSSSC में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, अब 27 जून तक कर सकते हैं आवेदन

UKSSSC Recruitment 2020 – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कि गई है। जिसके तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। जिसके तहत अब उम्मीदवार 27 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
11:30 AM, 17-Jun-2020
AIIMS Recruitment 2020 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार जोधपुर में नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए ये बहुत अच्छा मौका है। बता दें कि ये आवेदन विभिन्न पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
10:54 AM, 17-Jun-2020

AIIMS: स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा

AIIMS Patna Recruitment 2020: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन निकाले गए हैं। बता दें कि ये भर्तियां जूनियर रेजिडेंट के पदों पर होने जा रही है। जो उम्मीदवार ये नौकरी पाना चाहते हैं, उनको 23 जून को बताए गए पते पर पहुंचना होगा।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
10:28 AM, 17-Jun-2020

दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 12वीं से लेकर डिग्री धारक जल्द करें आवेदन

Doordarshan Kendra Lucknow Recruitment 2020: दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आपके पास इस नौकरी को पाने के लिए मांगी गई संबंधित योग्यता है, तो उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
10:12 AM, 17-Jun-2020

केंद्रीय रेशम बोर्ड में चल रही हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने का ये है शानदार मौका

Central Silk Board Recruitment 2020: केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत कई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जो उम्मीदवार साइंटिस्ट बी, साइंटिस्ट सी, असिस्टेंट और साइंटिस्ट बी सीएसटीआरआई के पदों पर नौकरी पाना चाहते है। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
09:18 AM, 17-Jun-2020

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दिल्ली परिवहन निगम में हो रही हैं भर्तियां

DTC Recruitment 2020 : दिल्ली परिवहन निगम (DTC), दिल्ली सरकार द्वारा एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसके तहत बस ड्राइवर के पदों पर आवेदन निकाली गए हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार है, इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 30 जून, 2020 तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed