AIIMS Recruitment 2020 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार जोधपुर में नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए ये बहुत अच्छा मौका है। बता दें कि ये आवेदन विभिन्न पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हो रही हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने के लिए दें सिर्फ एक इंटरव्यू
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 15 जून, 2020
आवेदन पत्र जमा करने अंतिम तिथि : 14 जुलाई, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
सीनियर रेजिडेंट कुल 131 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।
आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार 14 जुलाई, 2020 तक एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया युवाओं को फिर एक बार नौकरी का मौका, बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।