फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: RITES, UPSESSB, IBPS जैसे कई विभागों में सरकारी नौकरियां

Wed, 11 Nov 2020 04:48 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 11 Nov 2020 04:48 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको यहां राज्यों के विभिन्न विभागों में होने जा रही भर्तियों के बारे में जानकारी देंगे, जिनके बारे में कभी-कभी उम्मीदवारों को पता ही नहीं चल पाता है। यहां हम सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट आपको देते रहेंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Job Results 2020 Live Updates News in Hindi: IBPS, Coalfields and other govt jobs in Banks, apply online
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:39 PM, 11-Nov-2020

Cochin Shipyard Vacancy: एक इंटरव्यू और पाएं 2 लाख से भी ज्यादा सैलरी

मैनेजर के विभिन्न पदों पर नौकरी करने का यह शानदार मौका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन करा लें।आवेदन करने की आयुसीमा पदानुसार अलग-अलग निर्धारित है जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
04:18 PM, 11-Nov-2020

सरकारी बैंक में करना चाहते हैं नौकरी, Bank of Baroda दे रहा है मौका

बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती अभियान के माध्यम से डिजिटल सेल्स ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएंगी। इन पदों पर उम्मीदवार 30 नवंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और जीडी के आधार पर किया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
03:29 PM, 11-Nov-2020

UPPSC: 10वीं पास के लिए राज्य में अनेकों नौकरियां

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने रीजनल इंस्पेक्टर (टेक्निकल) एग्जाम 2020 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 03 नवंबर से 28 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जबकि फीस जमा करने की लास्ट डेट 03 दिसंबर है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन में दी गई सभी डीटेल्स चेक कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

(Notification Link)
(Apply online)

02:55 PM, 11-Nov-2020

लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर भर्तियां, 10वीं, 12वीं पास और स्नातक करें आवेदन

केरल स्टेट को-ऑपरेटिव सर्विस एग्जामिनेशन बोर्ड ने लोअर डिवीजनल क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार LDC पदों पर आवेदन करना चाहते हैं,  वे आधिकारिक वेबसाइट csebkerala.org पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और सभी जरूरी जानकारियों के साथ आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि 02 दिसंबर, 2020 निर्धारित की गई है। इन पदों पर 10वीं, 12वीं और स्नातक कर चुके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

02:11 PM, 11-Nov-2020

रेलवे में इंजीनियर बनने का बेहतरीन अवसर

रेल मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी RITES Limited ने इंजीनियर के 170 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए हैं। आवेदन से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट rites.com मिल जाएंगी। इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें।

विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
01:27 PM, 11-Nov-2020

केवल 333 वोटों से जीते लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह 

बिहार विधानसभा चुनाव में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह को जीत मिली। सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जदयू प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को हराया। हालांकि, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राजकुमार सिंह ने जदयू प्रत्याशी को महज 333 वोटों से हराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:39 PM, 11-Nov-2020

उत्तर प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियां, ऐसे करिए आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का यह शानदार मौका है। लगभग चार साल बाद योगी सरकार ने राज्य में टीजीटी व पीजीटी (स्कूल टीचर्स) के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 21 वर्ष से ज्यादा आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री और बी.एड या संबंधित कोई डिग्री आवश्यक रूप से होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया, आवेदन से संबंधित सभी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:32 AM, 11-Nov-2020

सरकारी बैंक में नौकरी का सपना करें पूरा

बैंक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा कई सरकारी बैंकों में बंपर भर्तियां हो रही हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, वे 23 नवंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्यता, चयन प्रक्रिया जैसे जरुरी जानकारी के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें। 

महत्पूवर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:39 AM, 11-Nov-2020

Sarkari Naukri 2020: आईबीपीएस, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोलफील्ड्स जैसे कई विभागों में सरकारी नौकरियां

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका लेकर आया है। जूनियर ओवरमैन के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन की आखिरी तारीख आज है। तो फिर देर किस बात की, लें खबर की पूरी जानकारी नीचे दिए लिंक के माध्यम से और बिना देरी किए करें आवेदन। ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। 

विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed