फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह हैं 10 सबसे बड़ी नौकरियां, फौरन करें आवेदन

Thu, 01 Apr 2021 06:52 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 01 Apr 2021 06:52 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021: Govt Jobs, Result Live News Updates - Apply for these Vacancy
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:52 PM, 01-Apr-2021

शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती, न्यूनतम योग्यता 12वीं पास

टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801, आर्ट मास्टर के लिए 365, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के लिए 341 और म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों को भरा जाना है।
06:12 PM, 01-Apr-2021

Sarkari Bharti : पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन भर्ती

महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 02 अप्रैल, 2021

पदों का विवरण
  • मेडिकल ऑफिसर - 100 पद
  • नर्सिंग अर्दली - 100 पद
  • एएनएम - 100 पद
  • आया - 100 पद
     
विज्ञापन
05:10 PM, 01-Apr-2021

Govt Jobs : महाराष्ट्र में 400 पदों पर भर्ती

महाराष्ट्र के बड़े शहरों में एक पुणे में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती पीएमसी की ओर से निकाली गई है। एमसी यानी पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 400 पदों पर भर्ती निकली है। पीएमसी की भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक भर्ती अधिसूचना, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विस्तृत विवरण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावित वेतनमान और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी दी जा रही है।  
04:43 PM, 01-Apr-2021

Sarkari Naukri : गोवा सहकारिता विभाग में कई पदों पर रिक्तियां

गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गोवा सहकारिता विभाग के इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है।  

पदों का विवरण : कुल रिक्तियां : 77
  1. सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर:-  02
  2. सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/ एसआरओ:-  22
  3. जूनियर ऑडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर:-  06 
  4. जूनियर स्टेनोग्राफर:-  03
  5. लोअर डिवीजन क्लर्क:-  22
  6. ऑडिट असिस्टेंट:-  11
  7. ग्रेडर एसेसर :-  04
  8. मल्टीटास्किंग स्टाफ:-  07

 
04:24 PM, 01-Apr-2021

Sarkari Bharti News : गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती

पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। 
03:30 PM, 01-Apr-2021

Govt Jobs : बीओएम के जनरलिस्ट ऑफिसर के 150 पदों पर होगी भर्तियां

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 150 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:45 PM, 01-Apr-2021

Sarkari Naukri Result : ऐसे डाउनलोड करें अपना आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibpsonline.ibps.in है।
  • यहां आपको होम पेज पर सीआरपी क्लर्क मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
  • जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी और इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • इस तरह आप आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क  X परीक्षा के रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
01:30 PM, 01-Apr-2021

Sarkari Naukri Result : जारी हुआ आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क X का रिजल्ट

आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क X ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी हो गया है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://ibps.in/ पर जारी कर दिया है।
12:35 PM, 01-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : साइट इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन हेतु यह है निर्धारित योग्यता

साइट इंस्पेक्टर {सिविल} के पदों पर आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ डिप्लोमा धारी अभ्यर्थी ही योग्य होगा। वहीं साइट इंस्पेक्टर {इलेक्ट्रिकल} के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी आवेदन कर सकता है। सिविल और इलेक्ट्रिकल के लिए अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 4 वर्ष का कार्यानुभव होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
12:09 PM, 01-Apr-2021

Govt Jobs : एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड के विभिन्न पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने साइट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइट इंस्पेक्ट - सिविल और इलेक्ट्रिकल के कुल 120 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से शुरू हो चुकी है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed