Sarkari Naukri 2021: भारतीय डाक, रेलवे, डीआरडीओ समेत कई जगहों पर नौकरियां, छूट न जाए मौका
{"_id":"602892ab8ebc3ee9434b1ed6","slug":"sarkari-naukri-government-jobs-2021-latest-news-updates-join-indian-navy-drdo-iocl","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: भारतीय डाक, रेलवे, डीआरडीओ समेत कई जगहों पर नौकरियां, छूट न जाए मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 14 Feb 2021 04:46 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:46 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी देंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:44 PM, 14-Feb-2021
IOCL: युवाओं के लिए नौकरियां, 12वीं पास भी करेें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 12वीं से लेकर डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवदेन कर सकते हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन लिंक आपको इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से मिल जाएंगे।
आवेदन लिंक
आवेदन लिंक
03:03 PM, 14-Feb-2021
NBCC: युवाओं के लिए शानदार मौका, तुरंत आवेदन करें
नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 मार्च 2021 तक आवदेन कर सकते हैं। खास बात है कि अभ्यर्थियों का चयन केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
विज्ञापन
02:00 PM, 14-Feb-2021
DRDO में हो रही हैं सीधी भर्तियां, तुरंत करें आवेदन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में अपरेंटिस के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार उससे पहले ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा और कोई आवेदन शु्ल्क भी नहीं देना होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
01:06 PM, 14-Feb-2021
SSC MTS 2021: 10वीं पास के लिए ढेरों नौकरियां
कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (SSC MTS) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि इन पदों पर 05 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात है कि 10वीं पास उम्मीदवार भी इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं और चयन भी बेहद आसान तरीकों से होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
आवेदन लिंक
आवेदन लिंक
12:14 PM, 14-Feb-2021
भारतीय रिजर्व बैंक में जूनियर इंजीनियर की भर्ती
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। यहां कनिष्ठ अभियंता यानी जूनियर इंजीनियर के पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यहां चयन परीक्षा माध्यम से किया जाएगा। आवदेन संबंधी पूरी जानकारी के लिए की आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in पर विजिट करें। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है।
11:54 AM, 14-Feb-2021
भारतीय रेल में खुला नौकरी का पिटारा, 10वीं पास के लिए भी मौके
रेलवे भर्ती सेल (RRC) में अपरेंटिस के अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर ही होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 AM, 14-Feb-2021
भारतीय वायुसेना में नौकरियां, 10वीं पास भी आवेदन करने योग्य
भारतीय वायुसेना में नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है। यहां ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास से लेकर स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, समय रहते ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:07 AM, 14-Feb-2021
BHEL में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां
भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार केवल 22 फरवरी, 2021 तक ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ये भर्तियां अपरेंटिस के रिक्त पदों पर हो रही हैं। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से जानकारी लें और तुरंत आवेदन करें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
खबर से संबंधित आवश्यक सूचना
ऑनलाइन आवेदन लिंक
खबर से संबंधित आवश्यक सूचना
10:10 AM, 14-Feb-2021
यूपी में शिक्षकों की बड़ी भर्ती, 22 फरवरी से कर सकेंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। बता दें कि राज्य में जल्द ही 1894 शिक्षकों के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया 22 फरवरी, 2021 से शुरू होने जा रही है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक।
09:33 AM, 14-Feb-2021
CDAC: ऑनलाइन इंटरव्यू से ही होगा चयन, आवेदन का आखिरी मौका
सेंटर ऑफ डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार केवल 15 फरवरी, 2021 तक ही आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल एक ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।
नोटिफिकेशन लिंक
एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
एप्लीकेशन फॉर्म लिंक