फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri bis recruitment government job vacancy 2020 last date to apply

Sarkari Naukri: भारतीय मानक ब्यूरो में नौकरियां, आज आवेदन का आखिरी मौका

Sat, 26 Sep 2020 09:28 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 26 Sep 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri bis recruitment government job vacancy 2020 last date to apply
भारतीय मानक ब्यूरो भर्ती 2020

BIS Recruitment 2020: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 26 सितंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। आपको बता दे कि ये भर्तियां असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, निजी सहायक, जूनियर ट्रांसलेटर  के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 05 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2020

पदों का विवरण-
ग्रुप – ए
असिस्टेंट डायरेक्टर – 05 पद
ग्रुप – बी
सेक्शन ऑफिसर, पीए, जूनियर ट्रांसलेटर – 34 पद
ग्रुप – सी
स्टेनोग्राफर, जूनियर, सीनियर औऱ लाइब्रेरी असिस्टेंट – 133 पद

आयुसीमा-
पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यताएं –  पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई आधिकारिक अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करके देखें।
ऐसे करें आवेदन – इच्छुक उम्मीदवार बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा खबर में आगे आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।
चयन प्रक्रिया - इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
 
आधिकारिक अधिसूचना का डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें। (अंग्रेजी)
आधिकारिक अधिसूचना का डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें। (हिंदी)
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2020: 98 फीसदी छात्रों को अपने शीर्ष तीन विकल्पों में से ही मिला परीक्षा केंद्र, लें पूरी जानकारी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed