Sarkari Naukri Result 2021 LIVE : गेल, एनटीए, यूपी और दिल्ली की जिला अदालतों में नौकरी का सुनहरा मौका
{"_id":"602a12198ebc3ee9511577e3","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021 LIVE : गेल, एनटीए, यूपी और दिल्ली की जिला अदालतों में नौकरी का सुनहरा मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 15 Feb 2021 07:37 PM IST
Devesh Devesh
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:37 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2021: यहां आपको मिलेगी हर लेटेस्ट सरकारी नौकरी की जानकारी, चाहे वह केंद्र सरकार की हो या आपके राज्य की। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जिला न्यायालयों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट : sarkari naukri live
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:35 PM, 15-Feb-2021
GAIL में ट्रेनी के पदों पर 60,000 तक सैलरी
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्तियां एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए हो रही हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी, 2021 से शुरू हो रही है। पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यह लिंक देखें।
07:33 PM, 15-Feb-2021
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में स्टेनोग्राफर, प्रोग्रामर समेत कई पदों पर वैकेंसी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां स्टेनोग्राफर, डायरेक्टर, प्रोग्रामर समेत कई पदों पर होने जा रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी, 2021 से शुरू भी हो गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि यहां पढ़ें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2021 है।
विज्ञापन
04:24 PM, 15-Feb-2021
यूपी एचजेएस 98 पदों पर जिला जज भर्ती शुरू
इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मांगे गए आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश हायर जुडिशियल सर्विस (यूपी एचजेएस सीधी भर्ती 2020) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 98 पदों में से 45 पद अनारक्षित हैं। आवेदकों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2021 को 35 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में एलएलबी के साथ ही नियमित वकील के तौर पर कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें...
02:45 PM, 15-Feb-2021
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में सरकारी नौकरी
UPPCL JE Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर प्रशिक्षु के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 03 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।खबर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
(Apply Online)
01:14 PM, 15-Feb-2021
PSSSB भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करने का आखिरी मौका
आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में जिन डिप्लोमा धारकों ने पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की आईटीआई पास भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की आईटीआई पास भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है। बता दें कि पंजाब में 547 पदों पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों की भर्ती की जा रही है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ITI से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों से जूनियर ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को 11 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करना था।
12:00 PM, 15-Feb-2021
एनटीए में कई पदों पर रिक्तियां
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। ये रिक्तियां ग्रुप ए के पदों के लिए है। बता दें कि ग्रुप ए के पदों पर लाखों की सैलरी मिलती है। ये पद शीर्ष श्रेणी के होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा मांगे गए आवदेन जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर प्रोग्रामर, प्रोग्रामर, रिसर्च साइंटिस्ट सी आदि पदों के लिए हैं। आवेदक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:53 AM, 15-Feb-2021
दिल्ली जिला न्यायालय में 417 पदों के लिए भर्ती
दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2021 के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जिला न्यायालयों में 417 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी, चौकीदार, स्वीपर / सफाई कर्मचारी और सर्वर प्रोसेस के पद के लिए है। इन पदों के लिए 07 फरवरी, 2021 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिल्ली जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलबध कराया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण 07 फरवरी, 2021 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार सीधे वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2021 रखी गई है। आवेदकों का चयन संबंधित पद के अनुसार, लिखित परीक्षा के जरिये होगा। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।
11:35 AM, 15-Feb-2021
Sarkari Naukri Result 2021 LIVE : गेल, एनटीए, यूपी और दिल्ली की जिला अदालतों में नौकरी का सुनहरा मौका
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रोजेक्ट इंजीनियर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर रिक्तियां
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। बीईएल ने अपने हैदराबाद यूनिट और कोटद्वार (उत्तराखंड) कार्यालय में परियोजना अभियंताओं, मेडिकल ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरक्षा और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पद पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि पदानुसार अलग-अलग दिन है। अधिक जानकारी के लिए यहां स्लाइड संख्या पांच और छह पढ़ें।
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। बीईएल ने अपने हैदराबाद यूनिट और कोटद्वार (उत्तराखंड) कार्यालय में परियोजना अभियंताओं, मेडिकल ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरक्षा और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पद पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि पदानुसार अलग-अलग दिन है। अधिक जानकारी के लिए यहां स्लाइड संख्या पांच और छह पढ़ें।