Sarkari Naukri 2021 LIVE : पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो इन 17235 पदों पर करें आवेदन
{"_id":"605164f53b8e5850b87a9d57","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-apply-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो इन 17235 पदों पर करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 17 Mar 2021 09:00 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:00 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: हाल ही में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जिसके जरिए विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:58 PM, 17-Mar-2021
इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है। कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।08:57 PM, 17-Mar-2021
आठवीं पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर नौकरियां
भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये वेल्डर के आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
07:45 PM, 17-Mar-2021
तमिलनाडु शिक्षक भर्ती : यहां देखें योग्यता एवं पात्रता मानदंड
वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
07:26 PM, 17-Mar-2021
तमिलनाडु शिक्षक भर्ती : ऑनलाइन करना होगा आवेदन
इसमें से फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801, आर्ट मास्टर के लिए 365, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के लिए 341 और म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं।
07:16 PM, 17-Mar-2021
शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती, न्यूनतम योग्यता 12वीं पास
टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
06:03 PM, 17-Mar-2021
महाराष्ट्र की बिजली कंपनियों में सरकारी भर्ती
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MAHADISCOM) ने विद्युत सहायक और उपकेंद्र सहायक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बारहवीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 मार्च, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:13 PM, 17-Mar-2021
बिहार लोक सेवा आयोग: प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षा स्थगित
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार को अपरिहार्य कारणों से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बारे में एक नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जिसमें बताया गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल, 2021 को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा पांच अप्रैल को शेड्यूल की गई थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथि को छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
02:58 PM, 17-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : देश के पुलिस विभागों के 5,31,737 पद रिक्त
ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार पूरे भारत के पुलिस विभागों में 26,23,225 पद हैं। लेकिन इसमें से केवल 20,91,488 पदों पर ही नियुक्ति की गई है। 1 जनवरी 2020 तक पूरे भारत में 5,31,737 पद रिक्त पड़े हुए थे। यह जानकारी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने लोकसभा में खाली पड़े पदों का आंकड़ा पेश करते हुए दी।02:16 PM, 17-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है निर्धारित योग्यता
एनएमडीसी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं बात करें योग्यता की तो पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट की लिंक https://www.nmdc.co.in/ या आधिकारिक अधिसूचना की लिंक https://www.nmdc.co.in/Docs/Careers/Advtno03of2021forJMs.pdf पर जा सकते हैं।01:40 PM, 17-Mar-2021