05:47 PM, 19-Mar-2021
डीपीएसआरयू में कई पदों पर भर्तियां
सेंटर ऑफ प्रीसीजन मेडिसन एंड फार्मेसी के गठन को लेकर जारी कवायद के बीच दिल्ली भेषज विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय यानी (Delhi Pharmaceutical Sciences and Research University) डीपीएसआरयू ने कई पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन अधिसूचना जारी की है। सेंटर ऑफ प्रीसीजन मेडिसन एंड फार्मेसी, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा अनुशंसित एक परियोजना है। इसका केंद्र का गठन डीपीएसआरयू परिसर में किया जा रहा है।
05:17 PM, 19-Mar-2021
फायरमैन पुलिस में निकलीं 2380 पदों पर भर्तियां
केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के लिए 2380 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो बिहार पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे युवा बिहार फायरमैन पुलिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए 24, फरवरी 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25, मार्च 2021 रखी गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
04:37 PM, 19-Mar-2021
न्यूनतम योग्यता 12वीं पास
टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड द्वारा फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801, आर्ट मास्टर के लिए 365, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के लिए 341 और म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं।
04:35 PM, 19-Mar-2021
शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती
टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
04:14 PM, 19-Mar-2021
आईटीआई पास होना जरूरी
जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है। कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
04:12 PM, 19-Mar-2021
रेलवे में बंपर नौकरियां
भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये वेल्डर के आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
03:13 PM, 19-Mar-2021
आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2021 है
इन पदों की नियुक्तियों के लिए संबंधित वेबसाइट https://dpsru.edu.in/ पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं। डीपीएसआरयू में भर्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन प्रपत्र की हार्ड कॅापियों को भजने की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2021 (शुक्रवार) है।
03:10 PM, 19-Mar-2021
डीपीएसआयू ने कई पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए
दिल्ली भेषज विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय यानी डीपीएसआयू ने कई पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा अनुशांसित परियोजना सेंटर ऑफ प्रीसीजन मेडिसन एंड फार्मेसी के द्वारा आमंत्रित किए गए कुल पदों की संख्या छह है।
02:28 PM, 19-Mar-2021
मेघालय पुलिस केंद्रीय भर्ती एडमिट कार्ड जारी
मेघालय पुलिस केंद्रीय भर्ती बोर्ड ने मेघालय पुलिस 2019-20 भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी पीईटी (PET) परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मेघालय पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in है।
01:43 PM, 19-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : जारी हुए बीपीएसएससी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के परिणाम
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने शुक्रवार 19 मार्च को बीपीएसएससी (बीपीएसएससी) फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in है।