Sarkari Naukri LIVE 2021: आंगनवाड़ी ने जारी की अधिसूचना, इन 9510 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"6063ddf48ebc3ee61f059530","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-apply-for-various-posts","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri LIVE 2021: आंगनवाड़ी ने जारी की अधिसूचना, इन 9510 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 31 Mar 2021 06:50 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 31 Mar 2021 06:50 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा ध्यान दें विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:46 PM, 31-Mar-2021
Govt Vacancy : सी-डैक में निदेशक पद पर रिक्ति
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अधीन वैज्ञानिक संस्था प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) ने निदेशक - वित्त के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल- 13-ए (1,31,000 से 2,16,600 रुपए तक) है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 है। इस पद के लिए नियुक्ति स्थल पुणे, महाराष्ट्र रहेगा। अधिक जानकारी के लिए www.cdac.in के careers पेज पर जा सकते हैं।
06:27 PM, 31-Mar-2021
Sarkari Bharti Update : बिहार लोक सेवा आयोग: प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षा स्थगित
BPSC Project Manager Prelims Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपरिहार्य कारणों से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बारे में एक नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जिसमें बताया गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल, 2021 को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 05 अप्रैल को शेड्यूल की गई थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथि को छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
05:32 PM, 31-Mar-2021
Govt Vacancy : जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां
जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय केंद्रों में टेक्नीकल ऑफिसर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित कई पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कुल सात पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियर या स्नातक, पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव होना जरूरी है। संस्थान द्वारा 60 हजार से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 07 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए www.rcb.res.in पर विजिट कर सकते है।
03:38 PM, 31-Mar-2021
sarkari naukri 2021 vacancy: भेल में निकली हैं प्रशिक्षु के लिए नौकरियां
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने प्रशिक्षु पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 40 है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए भेल की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 5 अप्रैल से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
02:57 PM, 31-Mar-2021
Govt Jobs : जेकेएसएसबी के 2300 से भी ज्यादा पदों पर निकली नौकरियां
जेकेएसएसबी ने कई पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से इन नौकरियों के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 2300 से ज्यादा है। ये रिक्तियां विभिन्न पदों के लिए है जिनके लिए आवेदन की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
02:21 PM, 31-Mar-2021
Sarkari Jobs : यह है निर्धारित चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2021 के लिए आवेदकों का चयन दसवीं कक्षा और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम पदानुसार दसवीं, बारहवीं और स्नातक में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 31-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : आंगनवाड़ी के 5300 पदों पर शुरू हुई आवदेन की प्रक्रिया
महिला एवं बाल विकास विभाग में एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की बंपर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए रिक्त 5300 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
01:21 PM, 31-Mar-2021
Sarkari Jobs : साइट इंस्पेक्टर के 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने साइट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइट इंस्पेक्टर - सिविल और इलेक्ट्रिकल के कुल 120 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.nbccindia.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:39 PM, 31-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीपीआरपीबी के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को दिया जा सकता है 112400 रुपये वेतन
यूपीपीआरपीबी ने 1329 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी/कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जानकारी/सामयिक विषय, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा, और मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से संबंधित 400 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्रत्येक विषय में 35 प्रतिशत अंक और कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय, लिपिक और लेखा के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को क्रमश: 35400 से 112400 रुपये, 29200 से 92300 रुपये और 29200 से 92300 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
12:00 PM, 31-Mar-2021