फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन सरकारी नौकरियों में 10वीं पास से लेकर स्नातक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 02 Mar 2021 07:27 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 02 Mar 2021 07:27 PM IST
खास बातें

LIVE Government Jobs 2021 (सरकारी नौकरी) Updates in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें... पीएनबी और एनटीपीसी में नौकरियों का मौका  

 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates Multiple Govt Jobs Openings News
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट: sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:26 PM, 02-Mar-2021

OPSC Recruitment 2021: मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर भर्तियां

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 फरवरी से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2021 है। इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे- योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
06:42 PM, 02-Mar-2021

बिहार में निकली हैं  2300 से ज्यादा नौकरियां 

Bihar Police Fireman Recruitment 2021: बिहार में फायरमैन की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के जरिए 23 सौ से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन रिक्तियों में जनरल अभ्यर्थियों के लिए 957 पद और ओबीसी के लिए 268 पद शामिल हैं। ओबीसी महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  25 मार्च, 2021 है। पढ़िए विस्तार से...
विज्ञापन
06:27 PM, 02-Mar-2021

बीएसएफ में मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
 
04:24 PM, 02-Mar-2021

बॉम्बे हाईकोर्ट में नौकरियां, सैलरी 1.32 लाख तक

बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपको एक लाख रुपए से भी कहीं ज्यादा सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आवेदन करें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  05 मार्च, 2021 है। आवश्यक सूचना और आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।  
03:21 PM, 02-Mar-2021

आईआईटी में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती  

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी, कानपुर में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद ग्रेड-I के हैं। यहां तीन पदों पर नियुक्तियां दी जानी हैं। इस पद के लिए संभावित वेतनमान दो लाख रुपए प्रतिमाह तक होगा। इन पदों पर अर्थ साइंस इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लानिंग क्षेत्र से जुड़े अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आईआईटी, कानपुर की वेबसाइट पर विजिट करें। या विस्तार से यह खबर पढ़ें ...
 
02:44 PM, 02-Mar-2021

गोवा यूनिवर्सिटी ने विभिन्न पदों के लिए जारी की अधिसूचना

गोवा यूनिवर्सिटी ने एलडीसी, एमटीएस और जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) के 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें से एमटीएस के लिए 35, एलडीसी के लिए 25 और जूनियर इंजीनियर के लिए 2 (सिविल और इलेक्ट्रिकल के लिए 1-1) पद निर्धारित किए गए हैं। 11 फरवरी से शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवार 8 मार्च, 2021 से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:48 PM, 02-Mar-2021

ओडिशा हाईकोर्ट ने भर्ती : महिलाओं हेतु 67 पद आरक्षित

ओडिशा हाईकोर्ट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 202 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस हेतु कोर्ट ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर चुके और कम्प्यूटर एप्लिकेशन का पर्याप्त ज्ञान रखने वाले युवा, इन पदों के लिए योग्य होंगे। इस हेतु योग्य अभ्यर्थी 20 मार्च, 2021 रात 11:59 तक नीचे दिए गए लिंक/आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पढ़िए विस्तार से... 
01:15 PM, 02-Mar-2021

8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं 2500 नौकरियां

जॉइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग के इन पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी डायरेक्ट्रेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज एंड मैनपॉवर प्लानिंग (डीईएसएमपी), त्रिपुरा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2021 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 मार्च, 2021 कर दी गई है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए पढ़िए विस्तार से..।
12:22 PM, 02-Mar-2021

भारतीय नौसेना में निकली बड़ी भर्ती, साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियां

भारतीय नौसेना ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के 1159 पदों पर भर्ती  शुरू की गई है। यह भर्ती सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट INCET TMM 01/2021 के माध्यम से नौसेना की पूर्वी कमान, पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान में की जाएगी। भारतीय नौसेना ट्रेडमैन मेट भर्ती ऑनलाइन आवेदन फॉर्म-2021 को जमा करने की अंतिम तिथि 07 मार्च, 2021 है। पढ़िए विस्तार से...
11:59 AM, 02-Mar-2021

नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन में कई पदों पर नौकरियां

NTPC Recruitment 2021: नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने एनटीपीसी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की है। ये अधिसूचना एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, एनटीपीसी को स्टेशन एवं परियोजनाओं में शिफ्ट प्रचालन के लिए 230 असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट की आवश्यकता है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एनटीपीसी की वेबसाइट ntpccareers.net के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत हो गई है। इन नौकरियों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर माह  1,20,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा। यहां क्लिक कर इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानिए। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2021 है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed