MPSC ESE 2020: 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी वाली इन सरकारी नौकरियों के लिए जल्द करें आवेदन
MPSC ESE 2020: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आप महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक कर सके हैं। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियरिंग और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग पदों के लिए 217 भर्तियां निकाली हैं।
ये भर्तियां पब्लिक वर्क और वाटरशेड विभाग के लिए निकाली गई हैं। ऐसे में इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी इस नोटिफिकेश को देखकर जल्द ही अपना ऑनलाइन आवेदन भर लें। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 18 मार्च से हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल रखी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट
www.mpsc.gov.in
इस परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन मापदंडों के लिए ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। एमपीएससी इंजीरियरिंग सर्विस में चयन के लिए पहले महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल होने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 17 मई को है।
अगर परीक्षार्थी इसमें भी सफल रहा तो इसके बाद उसका चयन प्रक्रिया के लिए उसका इंटरव्यू होगा। ये नौकरियां ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए है और ऐसे में इनमें सैलरी क्राइटएरिया भी भिन्न-भिन्न है। ग्रुप ए में चयन होने पर अभ्यर्थियों को हर महीने 56,100 से 1,77,500 रुपये सैलरी मिलेगी। जबकि ग्रुप बी के अभ्यर्थियों के लिए सैलरी मापदंड 41,800 से 1,32,300 रुपये प्रति महीने रखा गया है।
आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसीः 374 रुपये
एससी/एसटीः 274 रुपये
ज्यादा जानकारी और नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें