फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 Live: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Sun, 17 May 2020 05:15 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 17 May 2020 05:15 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live : केंद्र और राज्य में होने वाली हर सरकारी नौकरी के बारे में amarujala.com आपको यहां प्रतिदिन प्रत्येक विभागों में निकलीं भर्तियों से अवगत कराता है। उम्मीदवार फ्रेशर्स, अनुभवी या चाहे 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक हो, यहां हर उम्मीदवार को उनकी योग्यताओं के अनुसार सरकारी नौकरी की जानकारी मिलेगी। यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live Updates: CUK, AIC, ITI These jobs are waiting for you today
Sarkari Naukri 2020 Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:10 PM, 17-May-2020

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मांगे आवेदन, यहां क्लर्क, सोशल वर्कर समेत कई पद खाली

RGSSH Recruitment 2020: राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (Rajiv Gandhi Super Speciality Hospital, RGSSH) दिल्ली में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर स्टाफ नर्स, एलडीसी और सोशल वर्कर व अन्य पदों पर नौकरी पाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। 

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
04:27 PM, 17-May-2020

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मांगे आवेदन, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

AIC Recruitment 2020 : एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली, ने अनुबंध के तहत कुछ राज्यों के जिलों में डिस्ट्रिक मैनेजर के कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
03:23 PM, 17-May-2020

12वीं पास के लिए भी वन विभाग में नौकरी का मौका, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Karnataka Forest Department Recruitment 2020 : कर्नाटक वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 जून, 2020 तक का समय दिया गया है।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
01:45 PM, 17-May-2020

केंद्र सरकार दे रही है सरकारी नौकरी का मौका, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी

ITI Recruitment 2020: आईटीआई लिमिटेड (ITI Limited) ने विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां आईटीआई लिमिटेड में निकली हैं। इन पदों के लिए सैलरी 40 हजार रुपये प्रति माह तक मिलेगी। 

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
11:49 AM, 17-May-2020

भारतीय कपास निगम लिमिटेड ने मांगे हैं आवेदन, युवाओं के पास है नौकरी पाने का शानदार मौका

CCIL Recruitment 2020: भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCIL) में सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई अधिसूचना से सारी जानकारी प्राप्त कर लें।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
10:14 AM, 17-May-2020

ये यूनिवर्सिटी दे रही है नौकरी पाने का मौका, यहां लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार समेत कई पद हैं खाली

CUK Recruitment 2020 : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर (CUK) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
09:11 AM, 17-May-2020

10वीं और 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी मौका, 21 मई आवेदन की अंतिम तिथि

HSL Recruitment 2020: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही है। ये भर्तियां डिजाइनर (मैकेनिकल), डिजाइनर (विद्युत), कनिष्ठ पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक, चालक ग्रेड 5 और जूनियर फायरमैन के पदों पर की जा रही हैं।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
08:13 AM, 17-May-2020

सांख्यिकी मंत्रालय में करना चाहते हैं नौकरी, तो युवाओं के पास है बेहतरीन मौका

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रशिक्षण ईकाई के तहत यंग प्रोफेशनल, जूनियर कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट और चीफ कंसल्टेंट के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
06:55 AM, 17-May-2020

8वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहां कई पद हैं खाली

NIEPID Recruitment 2020 : नेशनल इंस्टीटयूट फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज (दिव्यांगजन) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए एक आधिसूचना जारी की हैं। जो उम्मीदवार NIEPID में सरकारी नौकरी का लाभ लेना चाहते हैं, वे इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार 15 जून, 2020 तक पंजीकरण कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
06:46 AM, 17-May-2020

Sarkari Naukri 2020 Live: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Telangana High Court Recruitment 2020 : तेलंगाना उच्च न्यायालय में कई विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। ये नियुक्तियां सिविल जज के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी। बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन की तिथि को फिर एक बार बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन की प्रक्रिया 15 मई, 2020 को समाप्त हो रही थीं। जिसे अब 15 जून, 2020 कर दिया गया है। 

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed