फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Live Updates: डाक विभाग-बैंकिंग क्षेत्र में निकलीं हजारों नौकरियां, पढ़ें पल-पल की अपडेट

Tue, 08 Aug 2023 05:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 08 Aug 2023 05:13 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Live Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे यवाओं के लिए अच्छी खबर है। डाक विभाग-बैंकिंग सेक्टर, सेना सहित कई क्षेत्रों में नौकरियां निकलीं हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibilit
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:12 PM, 08-Aug-2023

JIPMER Recruitment 2023

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की  प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 तक है। 

 
05:11 PM, 08-Aug-2023

JSSC Jharkhand Teachers Recruitment 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से राज्य में जेएसएससी पीआरटी, टीजीटी शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का युवाओं के पास बेहतरीन अवसर है। अगर आप शिक्षक भर्ती की सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 08 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 07 सितंबर है।
विज्ञापन
03:22 PM, 08-Aug-2023

TNUSRB Recruitment 2023

तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड स्टाफ रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने 3359 कॉन्स्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
01:59 PM, 08-Aug-2023

DSSSB Recruitment 2023

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पीजीटी-टीजीटी, लैब असिस्टेंट और विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 1841 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2023 तक है।


 
01:43 PM, 08-Aug-2023

Nainital Bank Clerks Recruitment 2023

नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रबंधन प्रशिक्षु (MT) और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त, 2023 तक हैं।

 
01:13 PM, 08-Aug-2023

HAL Apprentice Recruitment 2023

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.mhrdnats.gov.in और www.apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:14 PM, 08-Aug-2023

RSSB ANM-GNM Recruitment Last Date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की तरफ से संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का मंगलवार 08 अगस्त आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 
11:08 AM, 08-Aug-2023

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023

राजस्थान पुलिस में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य पुलिस बल में कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आप पुलिस भर्ती की योग्यताओं को पूरी करते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।
11:07 AM, 08-Aug-2023

रिक्तियों का विवरण

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) और डिजाइन ट्रेनी (डीटी) पदों के लिए कुल 185 रिक्तियां जारी की गई हैं। 185 रिक्तियों में से 95 रिक्तियां मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के लिए घोषित की गई हैं और बाकी 90 पद डिजाइन ट्रेनी (डीटी) के लिए हैं।
11:03 AM, 08-Aug-2023

Sarkari Result Live Updates: डाक विभाग-बैंकिंग क्षेत्र में निकलीं हजारों नौकरियां, पढ़ें पल-पल की अपडेट

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) और डिजाइन ट्रेनी (डीटी) की 185 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2023 तक है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed